लाइव टीवी

Horoscope Today, 30 September 2021: गुरु-चन्द्रमा के गोचर का राशियों पर असर, जानिए गुरुवार का राशिफल

Updated Sep 29, 2021 | 13:16 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 30 September 2021: जानिए ज्योतिष अनुसार सप्ताह के पहले दिन गुरुवार का राशि भविष्य। 30 सितंबर को क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां और उनसे संबंधित इशारे?

Loading ...
30 सितंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।
  • मेष व सिंह राशि के लोगों को होगा लाभ।
  • बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक रहेंगे सफल।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 30th September 2021: आज के दिन सूर्योदय के समय पुनर्वसु नक्षत्र व चन्द्रमा मिथुन राशि में है। 07:05 pm के बाद चन्द्रमा कर्क में जाएंगे। शनि मकर में है। सूर्य कन्या राशि में  हैं। शुक्र तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। आज मेष व सिंह राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानिए अपना 30 सितंबर का राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

07:05 pm के बाद आज गुरु व चन्द्रमा गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज शिक्षा से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। सरकारी कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

अपनी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। नीला रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्रमा का इस राशि में व सूर्य का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है। बैंकिंग सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

आज सूर्य के तृतीय व 07:05 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में हैं। चन्द्र व गुरु गोचर जॉब के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। पॉलिटिक्स में चन्द्रमा व शनि गोचर लाभ दे सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। माता के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 

07:05 pm के बाद व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य का कन्या राशि में व चन्द्रमा के द्वादश गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। अन्न दान करते रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

पॉलिटिक्स से सम्बंधित लोग अपने कॅरियर से खुश रहेंगे। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। श्री गणेश जी की उपासना करें। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल- 

शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। बिजनेस में शुभ लाभ है। श्री सूक्त पाठ करें। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

07:05 pm के बाद व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। आसमानी रंग शुभ है। सवा किलो तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

आज चन्द्रमा का सप्तम व सूर्य का कन्या राशि में गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। नारंगी रंग शुभ है। यात्रा सुख से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल- 

07:05 pm के बाद गुरु शनि के इसी राशि में व चन्द्रमा के सप्तम तथा सूर्य के सप्तम गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है।आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। चावल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

07:05 pm के बाद चन्द्रमा के खष्ठम व सूर्य का अष्टम  गोचर बिजनेस व जॉब में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन भाग दौड़ से भरा रहेगा। बैगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों काले वस्त्र व तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल-

07:05 pm के बाद सूर्य का कन्या व चन्द्रमा का पंचम भाव में गोचर संतान को कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। सफेद रंग शुभ है। गणेश जी की पूजा करते रहें। गुड़ का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat