लाइव टीवी

Horoscope Today, 3 October 2021: रविवार का राशिफल, कर्क और मकर राशि के लोगों को होगा लाभ

Updated Oct 02, 2021 | 15:08 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 3rd Octomber 2021: जानिए ज्योतिष अनुसार सप्ताह के पहले दिन रविवार का राशि भविष्य। महीने के पहले दिन 3 अक्टूबर को क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां और उनसे जुड़े इशारे?

Loading ...
3 अक्टूबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • शुक्र व बुध एक साथ तुला राशि में उपस्थित।
  • कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति।
  • कन्या व तुला राशियों के लोग रहेंगे सफल।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 3rd October 2021: आज सूर्योदय के समय मघा नक्षत्र व चन्द्रमा सूर्य की राशि सिंह में है। शनि प्रधान मकर राशि मे इस समय गुरु है वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में वक्री है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज शुक्र व बुध एक साथ तुला राशि में है। आज कर्क व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे।

कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व तुला के जातक सफल रहेंगे। मेष व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानिए अपना 3 अक्टूबर का राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज चन्द्रमा व राशि स्वामी मंगल गोचर विकास के लिये अनुकूल है। आज शिक्षा में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद  रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

आज किसी संत के प्रभाव से अपने धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। आसमानी रंग शुभ है। शुक्र के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्रमा का सिंह व सूर्य का कन्या गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन की योजना बना सकते हैं। बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

चन्द्रमा का द्वितीय गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 

व्यवसाय में सूर्य मंगल के द्वितीय व चन्द्रमा के इसी राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के  प्रति सतर्क रहें। पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

मंगल सूर्य इस राशि में शुभ हैं। शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का पँचम गोचर पॉलिटिक्स में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल- 

शुक्र व बुध इस राशि में शुभ हैं। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

आज चन्द्रमा का नवम तथा गुरु का द्वितीय गोचर अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

10. मकर राशिफल- 

चन्द्रमा के सिंह व गुरु शनि के इसी राशि में होने से शुभ परिणाम देंगे। बुध व चन्द्रमा जॉब में लाभ की स्थिति देंगे। बैंकिंग से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

चन्द्रमा का सप्तम गोचर व शुक्र बुध का नवम होना शुभ फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। बैगनी रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल-

चन्द्रमा का खष्ठम गोचर जॉब में विवाद दे सकता है। गुरु बहुत ही शुभ है। अष्टम शुक्र व बुध व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat