लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 अक्टूबर 2021: मेष से मीन राशि तक, किसके लिए कैसा रहने वाला है ये सप्ताह?

Updated Oct 03, 2021 | 06:00 IST

साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 अक्टूबर 2021: सभी 12 राशियों में से किस राशि लिए कैसा रहने वाला है ये सप्ताह- मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक।

Loading ...
साप्ताहिक राशिफल 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2021 तक
मुख्य बातें
  • मेष व कर्क राशि के लोगों को मंगलवार के बाद होगा विशेष लाभ।
  • तुला व कुम्भ के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत।
  • मीन राशि के जातक करेंगे धन की प्राप्ति।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2021: इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे। चन्द्रमा एक राशि में सवा दो दिन रहता है। इस सप्ताह सूर्य , मंगल कन्या में, शुक्र बुध तुला, गुरु व शनि मकर राशि में व राहु वृष में स्थित हैं। इस सप्ताह मेष व कर्क राशि के लोग मंगलवार के बाद विशेष लाभ में रहेंगे।

तुला व कुम्भ को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Rshifal in Hindi)

Weekly Rashifal 3rd October to 9th October 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope:

इस सप्ताह सूर्य व  मंगल का गोचर  बहुत कार्य करेगा। स्वास्थ्य व आर्थिक सुख में प्रगति रहेगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। विष्णु जी की नियमित पूजा व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत-लगभग 75%

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:

इस सप्ताह मंगलवार के बाद का समय आर्थिक रूप से आपके लिए बहुत ही शुभ है। इस वीक वाहन खरीद सकते हैं। छात्रों को कॅरियर में लाभ होगा।सपरिवार धार्मिक यात्रा की पूरी योजना बन जाएगी। नीला व हरा रंग शुभ है।
भाग्य प्रतिशत-लगभग 75%

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:

सूर्य व मंगल का चतुर्थ गोचर शुभ है। गुरु शनि का दशम प्रभाव कर्म में तेजी लाएगा। इस सप्ताह मंगलवार के बाद जॉब व व्यवसाय में लाभ होगा। किसी नवीन व्यवसाय को आरम्भ करने के लिए यह उचित समय है। सफेद व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। छात्रों के लिए लाभ का संयोग है।
भाग्य प्रतिशत- 85%

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:

इस सप्ताह सूर्य  मंगल कन्या व राहु के वृष में आने के बाद जॉब से सम्बन्धित कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। जॉब में उत्तरदायित्व परिवर्तन सम्बन्धित निर्णय लेंगे। व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करते रहें।
भाग्य प्रतिशत- 85%

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:

मंगल व सूर्य द्वादश हैं।यह सप्ताह जॉब में सफलता का है। व्यवसाय में उन्नति का समय है। फ़िल्म व मीडिया जॉब के जातकों के जॉब परिवर्तन में सफलता की संभावना है। शनिवार को हेल्थ के प्रति सचेत रहना होगा। इस सप्ताह सुखद यात्रा कर सकते हैं।लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री किष्किन्धाकाण्ड का पाठ प्रतिदिन करते रहें।
भाग्य प्रतिशत- 65%

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:

मंगल व सूर्य इस सप्ताह इसी राशि में रहेंगे। इस सप्ताह छात्र कॅरियर में सफलता प्राप्त करेंगे। बुधवार के बाद आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोंण से यह सप्ताह बहुत बेहतर है। नीला व हरा रंग शुभ है। श्री रामचरितमानस का प्रतिदिन पाठ करें। मूंग का दान करते रहें।
भाग्य प्रतिशत- 75%

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:

शुक्र व बुध इस समय इसी राशि में हैं। इस वीक जॉब को लेकर खुश रहेंगे। बुधवार के बाद चन्द्रमा व शुक्र अचानक लाभ प्रदान करेंगे। घर या जमीन खरीदने के लिए  बेहतर है। नीला व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करे।
भाग्य प्रतिशत-  55%

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:

केतु इसी राशि में गोचर कर रहा है।मंगल व सूर्य शुभ प्रभाव देंगे। इस सप्ताह बिजनेस में कुछ परेशानी की संभावना है। इस वीक गुरुवार के बाद धन आगमन से प्रसन्न रहेंगे। वाहन खरीद सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। कनकधारास्तोत्र का पाठ करते रहें।
भाग्य प्रतिशत-75%

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:

गुरु शनि का द्वितीय व चन्द्रमा का सिंह गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। बुधवार के बाद कई रुके कार्य पूर्ण होना प्रारम्भ हो जाएंगे। धन आगमन से खुश रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। इस सप्ताह व्यवसाय में धन प्राप्ति की संभावनाएं हैं। हनुमानबाहुक पढ़ते रहें।
भाग्य प्रतिशत- 75%

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:

गुरु व शनि इस समय इसी राशि में हैं। इस सप्ताह जॉब से सम्बंधित कोई विशेष निर्णय लेने में थोड़े असमंजस में रहेंगे। व्यवसाय में किसी नवीन कार्य के आगमन से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ उन्नति करेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।हनुमान जी की पूजा करते रहें। बुधवार को उड़द का दान करें।
भाग्य प्रतिशत-75%

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:

गुरु व शनि द्वादश है। बिजनेस के लिए सफलता भरा समय होगा। जॉब में रुका धन प्राप्त होगा। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान बहुत ही फलीभूत होगा। इस वीक स्वास्थ्य में विशेषकर उदर रोग से परेशानी आ सकती है। सप्तश्लीलोकी दुर्गा का पाठ करते रहें।
भाग्य प्रतिशत- 75%

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:

राशि स्वामी गुरु शनि के साथ एकादश है। आईटी व मीडिया तथा फ़िल्म जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस के लिए समय अनुकूल हैं। यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से बहुत ही शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें।
भाग्य प्रतिशत-80 %

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat