लाइव टीवी

Horoscope Today, 04 November 2021: तुला व कन्या राशि के लोगों की बिजनेस में होगी प्रगति, जानिए अपना राशिफल

Updated Nov 03, 2021 | 16:14 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 04th November 2021: ज्योतिष अनुसार गुरुवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 04 नवंबर की ग्रह स्थितियां।

Loading ...
04 नवंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • मेष व कुम्भ राशि के जातकों को होगा लाभ।
  • सिंह व मकर के जातक करेंगे जॉब चेंज के सार्थक प्रयास।
  • कर्क व मीन राशियों के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 04th November 2021: आज दीपावली के पर्व के दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा सूर्य के साथ तुला में हैं। व चित्रा नक्षत्र है गुरु व शनि मकर में गोचररत है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। तुला व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में सिंह व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज सूर्य व चन्द्रमा का सप्तम गोचर प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। बुध, शुक्र व  चन्द्र गोचर आर्थिक फील्ड में उन्नति देगा। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-

चन्द्रमा व सूर्य का खष्ठम राशि मे गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का मन बनाएगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्रमा व सूर्य का तुला गोचर मंगलमय है। व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। उड़द का दान करें।बैगनी व नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि है।

4. कर्क राशिफल-

पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। घर के कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-

शुक्र इसी राशि से द्वितीय हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी व मीडिया फील्ड से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। टेलीफोनिक बात के प्रति सतर्क रहें। भगवान शिव जी की पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-

चन्द्रमा व सूर्य इसी राशि से द्वितीय हैं। आज पॉलिटीशियन अपने कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। बुध व शुक्र का गोचर लाभप्रद है। मित्रों से लाभ मिलेगा। श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

7. तुला राशिफल-

बैंकिंग व आईटी फील्ड में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।शिक्षा में भी उन्नति है। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-

सूर्य व चन्द्रमा का द्वादश गोचर भाग्य वृद्धिकारक है। व्यवसाय को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। आर्थिक सुख में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। जमीन खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल-

आज राशि स्वामी गुरु मकर व सूर्य चन्द्र का तुला गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। पीला व लाल रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

10. मकर राशिफल-

गुरु का इस राशि में व सूर्य चन्द्रमा का दशम गोचर आज इस राशि के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे। आईटी व मीडिया फील्ड से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। लाल व नीला रंग शुभ है। तिल दान करें।

11. कुम्भ राशिफल-

राशि स्वामी शनि का द्वादश व चन्द्रमा का भाग्य भाव में गोचर कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक के दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है।मूंग का दान करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-

पोलिटिकल लोग सफल रहेंगे। सूर्य व बुध  व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। गुरु शिक्षा व ज्ञान में लाभ करवा सकते हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat