लाइव टीवी

Horoscope Today, 05 November 2021: गोवर्धन पूजा के दिन का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार?

Updated Nov 04, 2021 | 16:43 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 05th November 2021: ज्योतिष अनुसार शुक्रवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 05 नवंबर की ग्रह स्थितियां।

Loading ...
05 नवंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा का तुला राशि में गोचर मिथुन व सिंह राशियों को देगा लाभ।
  • मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति।
  • मिथुन व सिंह राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 05th November 2021: आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन सूर्योदय के समय विशाखा नक्षत्र व चन्द्रमा तुला राशि में है। सूर्य भी तुला राशि में व शनि गुरु मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का तुला राशि में गोचर मिथुन व सिंह के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज राशि स्वामी मंगल व शुक्र गोचर रियल स्टेट व्यवसाय के लिए अनुकूल है। तिल का दान करें। जाँब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। लाल व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-

राशि स्वामी शुक्र इस समय कन्या राशि में है व चन्द्रमा तुला में शुभ हैं। पारिवारिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जाँब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्रमा का तुला व शुक्र का कन्या गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जाँब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-

चन्द्रमा का चतुर्थ व गुरु का सप्तम गोचर व्यावसायिक कार्यों के लिए मंगलमय है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। जाँब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। आईटी व मैनेजमेंट जाँब में गुरु व चन्द्रमा गोचर उन्नति दे सकते हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

5. सिंह राशिफल-

जाँब में सूर्य के तृतीय व शुक्र के द्वितीय गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-

व्यवसस्य में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का गोचर रियल स्टेट व्यवसाय में लाभ देगा। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है।मूंग का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-

बैंकिंग व मैनेजमेंट जाँब के कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-

आज सूर्य तुला व बुध इसी राशि से एकादश में है। कफ जनित विकार संभावित है। जाँब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व हरा रंग शुभ है। चावल का दान करें।

9. धनु राशिफल-

आज गुरु शनि का द्वितीय व सूर्य का तुला राशि मे गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल-

शनि व गुरु इस राशि में व तुला का चन्द्रमा पॉलिटिक्स में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु बैंकिंग व फाइनेन्स जाँब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल-

शुक्र अष्टम तथा गुरु व शनि अभी इसी राशि से द्वादश हैं। चन्द्रमा का पँचम गोचर छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-

छात्र सफल रहेंगे। गुरु का एकादश व चन्द्रमा का अष्टम गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat