लाइव टीवी

Horoscope Today, 01 March 2022: महाशिवरात्रि के दिन मेष व मिथुन के जातकों को मिलेंगे जॉब में नए अवसर, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Feb 28, 2022 | 17:11 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 01 March 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें मंगलवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 1 मार्च 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है
  • चन्द्रमा मकर राशि में है व धनिष्ठा नक्षत्र है।
  • जानें अपना 01 मार्च का राशिफल।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 01 March 2022: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है तथा चन्द्रमा मकर राशि में है व धनिष्ठा नक्षत्र है। सूर्य व गुरु कुम्भ में है। मंगल व शुक्र मकर में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। 04:35 pm के बाद चन्द्रमा कुंभ राशि में आ जाएंगे।आज मिथुन व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मिथुन राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज तुला व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण जाँब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। 

पढ़ें 1 मार्च 2022 का राशिफल

मेष राशिफल- आज राशि स्वामी  मंगल व चन्द्रमा जाँब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है।04:35pm के बाद  व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। परिवार संग सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद  रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष राशिफल- आज का दिन जांब में थोड़े संघर्ष का है। 04:35pm के बाद धन का आगमन हो सकता है।  जाँब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।नीला व सफेद रंग शुभ है।शुक्र व बुध के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन राशिफल- आज के दिन व्यवसाय में नई डील सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्म की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।शनि के द्रव्यों तिल व काले ऊनी वस्त्र का दान करें।

कर्क राशिफल- चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज सप्तम है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। शिव उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह राशिफल- खष्ठम चन्द्रमा व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व हरा रंग शुभ है। श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गेंहू का दान करें।

कन्या राशिफल- चन्द्रमा पंचम अर्थात शिक्षा भाव में है। जांब में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। मेष व मकर राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।अन्न दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

तुला राशिफल-  चन्द्रमा चतुर्थ  है।जांब को लेकर प्रोन्नति संभव है। अरण्यकाण्ड व श्री सूक्त का पाठ करें।आज वृष व मिथुन  मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।उड़द का दान करें।

वृश्चिक राशिफल- चन्द्रमा तृतीय तथा गुरु चतुर्थ मंगलमय है।आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है । कर्क व सिंह राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद व पीला शुभ है।सूर्य के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।


धनु राशिफल- आज मंगल शुक्र इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा 04:35pm के बाद तृतीय है।जांब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।मित्रो  का सहयोग प्राप्त होगा।       

मकर राशिफल-  चन्द्रमा इसी भाव में रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।राजनीति में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी लेकिन किसी नवीन अनुबंध में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। हरा व नीला रंग शुुभ है।

कुंभ राशिफल- जांब को लेकर तनाव रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा 04:35pm के बाद इसी राशि में रहेंगे।  आत्मबल में वृद्धि होगी।हरा व नीला रंग शुुभ हैै। भगवान शिव की उपासना करें। तिल व उड़द दान करना श्रेयष्कर है।

मीन राशिफल-  04:35pm के बाद सवा दो दिन तक चन्द्रमा इस राशि से द्वादश रहेंगे।जांब में उन्नति होगी। द्वादश गुरु व सूर्य से शुभता बढ़ती है।धन आगमन के संकेत हैं।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat