लाइव टीवी

Horoscope Today, 28 February 2022:मेष राशि वालों को चन्द्रमा एकादश रहकर देंगे लाभ, जानिए राशिफल

Updated Feb 27, 2022 | 17:14 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 February 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें रविवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 28 फरवरी 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • शुक्र मंगल के साथ शनि प्रधान राशि मकर में गोचर कर रहे हैं।
  • गुरु सूर्य के साथ शनि प्रधान कुंभ में हैं।
  • मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 February 2022: आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है।चन्द्रमा मकर राशि में है। बुध  शनि के साथ आज मकर राशि में है। शुक्र मंगल के साथ शनि प्रधान राशि मकर में गोचर कर रहे हैं वहीं गुरु सूर्य के साथ शनि प्रधान कुंभ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

कन्या तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

पढ़ें 28 फरवरी 2022 का राशिफल

मेष राशिफल- चन्द्रमा व शुक्र एकादश रहकर लाभ देंगे ।आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। मंगल शुक्र का दशम प्रभाव भी शुभ है।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।उड़द का दान करें।

वृष राशिफल-आज का दिन गुरु व चन्द्रमा शुभ बनाएगा।धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। शुक्र व मंगल का अष्टम गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व नीला रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल- व्यवसाय में प्रगति होगी। चन्द्रमा व बुध गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।हरा व सफेद रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।तिल का दान करें।

कर्क राशिफल- आज का दिन जांब में थोड़े संघर्ष का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।मूंग का दान करें।

सिंह राशिफल- सूर्य व मंगल  का  पँचम गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी।बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।चावल का दान करें।

कन्या राशिफल- बुध व शुक्र चतुर्थ शुभ हैं।व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। प्यार में चन्द्रमा व शुक्र आज अति भावुकता ला सकता है।पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है। गणेश जी की पूजा करते रहें।हरा व आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

तुला राशिफल- जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायी रहेगा।


वृश्चिक राशिफल- आज जांब में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व हरा रंग शुभ है।तिल व गुड़ का दान करें। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।हनुमानजी की पूजा करें।

धनु राशिफल- आज जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ है। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।हरा व पीला रंग शुभ है।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।उड़द व गुड़ का दान करें।

मकर राशिफल- मंगल, शुक्र,शनि व बुध इस राशि में हैं।आर्थिक लाभ हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं।बजरंगबाण का पाठ करें।तिल व नीले वस्त्रों का दान करें।

कुंभ राशिफल- आज आप पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे। कार्यों में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें ।बैगनी व लाल रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं। युवा प्यार के मामले में बहुत ही भावुक हो सकते हैं।दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।तिल का दान करें।सूर्य व गुरु इसी राशि में रहकर शुभ फल देंगे।

मीन राशिफल- आज धन का आगमन  हो सकता है। दशम मंगल व कुम्भ का गुरु पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat