लाइव टीवी

Horoscope Today, 02 March 2022: किन जातकों को मिलेंगे जॉब में नए मौके, जानें आज का अपना राशिफल

Updated Mar 01, 2022 | 14:19 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 02 March 2022: आज  शतभिषा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा, सूर्य व गुरु एकसाथ कुंभ राशि में रहेंगे। शनि मकर व मंगल शुक्र भी मकर में ही हैं।

Loading ...
Aaj ka Rashifal horoscope
मुख्य बातें
  • मेष- आज  चन्द्रमा व मंगल का दशम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है।
  • वृष- आज का दिन छात्रों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है।
  • मिथुन- अष्टम शुक्र व चन्द्रमा गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 02 March 2022: आज  शतभिषा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा, सूर्य व गुरु एकसाथ कुंभ राशि में रहेंगे। शनि मकर व मंगल शुक्र भी मकर में ही हैं। गुरु कुम्भ में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

मेष- आज  चन्द्रमा व मंगल का दशम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। उड़द का दान करें।

वृष- आज का दिन छात्रों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है।

Also Read: गृह प्रवेश से लेकर नामकरण तक, एक क्लिक पर जानिये मार्च 2022 में शुभ मुहूर्त

मिथुन- अष्टम शुक्र व चन्द्रमा गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। नवम गुरु के कारण भाग्यवृद्धि है। परिवार विशेषकर ससुराल सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व सूर्य का अष्टम गोचर आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल व गेंहू का दान करें।

सिंह- आईटी व बैंकिंग जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। चावल का दान करें।

कन्या- बुध राशि स्वामी होकर पंचम है। पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा व बैगनी रंग शुभ है। उड़द व चावल का दान करें।

तुला- शुक्र शनि एकसाथ चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का कम से कम 09 बार पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

वृश्चिक- आज सूर्य व चन्द्र का एकसाथ चतुर्थ गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता देगा। कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। लाल फलों का दान करें।

धनु- आज शनि, मंगल व शुक्र इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें। 

मकर- राशि स्वामी शनि, बुध व शुक्र मंगल एकसाथ इसी राशि में हैं। पॉलिटिक्स को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कन्या व मीन राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मूंग का दान करें।

कुंभ- आज का दिन व्यवसाय में प्रगति का है। इस राशि में सूर्य गुरु व चन्द्रमा स्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। यात्रा के संकेत हैं।

मीन- आज पॉलिटिक्स में किसी कार्य को लेकर मकर का मंगल विवाद दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें व अन्न का दान करें। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat