लाइव टीवी

Horoscope Today, 03 March 2022: किन जातकों को व्यवसाय में मिलेगा लाभ, जानें आज का अपना राशिफल

Updated Mar 02, 2022 | 14:49 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 02 March 2022: आज वृष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

Loading ...
Aaj Ka Rashifal
मुख्य बातें
  • मेष- चन्द्रमा व सूर्य एकादश रहकर लाभ देंगे। आज गुरु व चन्द्रमा आपका मन आध्यात्मिक रखेंगे।
  • वृष- आज का दिन नवम गुरु व दशम चन्द्रमा शुभ बनाएगा।
  • सिंह- सूर्य का कुम्भ व मंगल  का मकर गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 03 March 2022: आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है और चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। बुध शनि के साथ आज मकर राशि में है। शुक्र मंगल के साथ शनि प्रधान राशि मकर में गोचर कर रहे हैं, वहीं गुरु सूर्य के साथ शनि प्रधान कुंभ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मेष व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

मेष- चन्द्रमा व सूर्य एकादश रहकर लाभ देंगे। आज गुरु व चन्द्रमा आपका मन आध्यात्मिक रखेंगे। दशम शनि व शुक्र जॉब में परफार्मेंस सुखद देंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगल शुक्र का दशम प्रभाव भी शुभ है।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। तिल का दान करें।

वृष- आज का दिन नवम गुरु व दशम चन्द्रमा शुभ बनाएगा। धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। शुक्र व मंगल के मकर गोचर के कारण स्वास्थ्य बेहतर रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन- पॉलिटिक्स में प्रगति होगी। नवम चन्द्रमा व अष्टम बुध गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। गेंहू का दान करें।

कर्क- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। जॉब में दायित्व परिवर्तन को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। चन्द्रमा के द्रव्य चावल का दान करें।

सिंह- सूर्य का कुम्भ व मंगल  का मकर गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व कारपोरेट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान करें।

Also Read: गृह प्रवेश से लेकर नामकरण तक, एक क्लिक पर जानिये मार्च 2022 में शुभ मुहूर्त

कन्या- बुध व शुक्र का पंचम गोचर शुभ हैं। पंचम भाव शिक्षा का है। शिक्षा में उन्नति से प्रसन्नता होगी। प्यार में चन्द्रमा व शुक्र आज अति भावुकता ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

तुला- व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक- आज पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। जमीन या मकान क्रय करने के संकेत हैं। हनुमानजी की पूजा करें।

धनु- शुक्र द्वितीय व चन्द्रमा तृतीय गोचर रत है। आज जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ है। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में संघर्ष के संकेत हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द व गुड़ का दान करें।

मकर- चन्द्रमा व सूर्य द्वितीय, मंगल व बुध इस राशि में हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

कुंभ- आज गुरु, चन्द्रमा व सूर्य इसी राशि में रहेंगे। छात्र सफल रहेंगे। कार्यों में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं। यात्रा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द व गुड़ का दान करें।

मीन- आज धन का व्यय  हो सकता है। दशम मंगल व कुम्भ का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। यात्रा सुखद रहेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें व माता पिता का आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat