लाइव टीवी

Love Horoscope weekly: प्‍यार के मामले में कैसे बीतेंगे अगले 7 दिन, जानिए साप्‍ताह‍िक प्रेम राश‍िफल

Updated Jun 06, 2021 | 10:19 IST

Love Horoscope weekly 06 th June to 12 th June 2021: प्‍यार के मामले में मेष से मीन तक- सभी 12 राश‍ियों के ल‍िए ये हफ्ता कैसा रहेगा, इसके ल‍िए देखें इस हफ्ते का प्रेम राश‍िफल।

Loading ...
वीकली लव राश‍िफल (Pic : Istock)
मुख्य बातें
  • सुंदर संगीत व रोमांटिक यात्रा का आनंद उठा सकते हैं कर्क राशि के जातक।
  • कन्या राशि के लिए चलता रहेगा रूठने और मनाने का दौर।
  • चन्द्रमा का दशम गोचर मकर राशि वालों को दे सकता है दो दिन डिस्टेंस।

Love horoscope weekly in hindi : प्रेम या प्यार को जीवन की श्वांश कहा जाता है। कई प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं, वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो आत्मा का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए।

Love Horoscope weekly : 06th June to 12th June 2021

मेष- मंगल व शुक्र गोचर अनुकूल है। चन्द्रमा सपोर्टिंग है। युवा प्रेम की अभिव्यक्ति करें। दिल की तरंगों को रोके नहीं। प्रेम में वाद विवाद मत करें।

वृष- शुक्र व चन्द्र गोचर बुधवार तक अनुकूल है। रूठना मनाना लगा रहेगा। आपका लव पार्टनर बहुत ही रोमांटिक है। शुभ यात्रा भी होगी।

मिथुन- आप किसी कारण वश दैहिक रूप से दूर रहेंगे लेकिन मन तो प्रेमी के पास ही रहेगा। मेष का चन्द्रमा आपसे खूबसूरत प्रेम कविताएं लिखवाएगा।

कर्क- प्यार है तो सब जायज है। सुंदर संगीत व रोमांटिक यात्रा का रसास्वादन करेंगे। दिल को थोड़ा सब्र दीजिए। इस वीक सप्ताह के अंतिम दो दिन उसके हाथ का भोजन करेंगे।

सिंह- थोड़ा बहुत बीमार रह सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा। धैर्य रखिये आपका लव पार्टनर बहुत ही केयर करता है।

कन्या- प्यार में रूठना मनाना लगा रहता है। बड़े खूबसूरत मोड़ हैं प्यार के हर रास्ते पर। खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। जीवन बेहतर होगा। लकी रहेंगे।

तुला- आप प्रेम के मामले में इस वीक थोड़ा दूर दूर रह सकते हैं। बुधवार के बाद खूबसूरत सफर व खूब एन्जॉय करें।लव पार्टनर को सुगन्धित इत्र भेंट करें।

वृश्चिक- यदि आप किसी को चाहते हैं तो इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए। समय सपोर्टिंग है। खूबसरत गुलाब तो गिफ्ट कर ही सकते हैं।

धनु- गुरु का कुंभ व शनि का मकर में वक्री होना तथा चन्द्रमा का मेष गोचर दो दिन थोड़ा प्रतिकूल है। प्यार में दूरियों का सामना करना पड़ सकता है। दूर रहने पर प्यार निखरता है।

मकर- शनि इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का दशम गोचर दो दिन डिस्टेंस देगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत गिफ्ट ले कर रख लिया है।

कुंभ- शुक्र प्यार की भी हद कर देता है। खूब घूमेंगे। लाइफ का आनन्द लेंगे। सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें।

मीन- प्रेम को विवाह में परिणीत करने में सफलता मिलेगी। दूर कहीं घूमने जा सकते हैं। ख़ूबसूरत गुलाबों का गुलिस्तां प्रेमी को भेंट करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat