लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 06-12 जून 2021: मेष से मीन तक, जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Updated Jun 06, 2021 | 06:40 IST

साप्ताहिक राशिफल 06 जून से 12 जून 2021: तुला राशि को चन्द्र व शुक्र गोचर बुधवार के बाद लाभ प्रदान करेंगे। कर्क राशि के आईटी व बैंकिंग से जुड़े लोग सफल रहेंगे। जानिए किसके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

Loading ...
Weekly Rashifal, 6 से 12 जून 2021 का साप्ताहिक राशिफल
मुख्य बातें
  • तुला व कुंभ के लोग इस वीक जॉब में कर सकते हैं प्रगति।
  • सिंह राशि को सूर्य व चन्द्रमा मंगलवार तक राजनीति करियर में दे सकते हैं विशेष प्रगति।
  • कन्या राशि के जातकों के लिए बेहतर होगी जॉब की स्थिति।

साप्ताहिक राशिफल 06 जून से 12 जून 2021: इस सप्ताह सूर्य, राहु व बुध वृष में, शुक्र मिथुन में, मंगल कर्क में,केतु वृश्चिक में, शनि मकर में व गुरु कुंभ में है। सप्ताह के प्रथम दिवस चन्द्रमा मेष में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह वृष व तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।कर्क व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। तुला व कुंभ के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। मेष व मीन राशि के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे।

मेष- इस सप्ताह छात्रों के करियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब में कई रुके कार्य बनेंगे। कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद व्यवसाय में सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगलवार व शनिवार को हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। प्रतिदिन मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें।

वृष- इस सप्ताह व्यवसाय में गुरूवार के बाद कोई बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। छात्रों के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन- बुधवार से शनिवार तक का समय व्यवसाय में उन्नति के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित धार्मिक अनुष्ठान की योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। गुरुवार से शनिवार तक धार्मिक यात्रा हो सकती है।नीला व सफेद रंग शुभ है। बुधवार को किसी सरकारी कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

कर्क- इस वीक आईटी व बैंकिंग से जुड़े लोग सफल रहेंगे। बिजनेस में किसी नवीन प्रोजेक्ट को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। जॉब में प्रगति मार्ग पर रहेंगे। नित्य भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें।पीला व नारंगी रंग शुभ है। सोमवार को चावल का दान करें।

सिंह- इस सप्ताह सूर्य व चन्द्रमा मंगलवार तक राजनीति के करियर में विशेष प्रगति दे सकता है। सूर्य का दशम व गुरु का सप्तम गोचर बैंकिंग,प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। इस सप्ताह सुन्दरकाण्ड का प्रातःकाल पाठ बहुत ही पुण्यदायी है।

कन्या- इस सप्ताह जॉब में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनका आशीर्वाद लें। किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। धार्मिक यात्रा होगी। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

तुला- इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। चन्द्र व शुक्र गोचर बुधवार के बाद लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। व्यवसाय में मेष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। हरा व नीला रंग शुभ है।

वृश्चिक- इस वीक व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का  नियमित पाठ करें। शनिवार को तिल का दान करें।

धनु- इस सप्ताह व्यवसाय में उन्नति है। आर्थिक स्थिति अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। जॉब में परिवर्तन को लेकर प्रस्ताव आ सकता है। छात्र प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में मकर व मीन राशि से लाभ है। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

मकर- शनि का इस राशि मे वक्री गोचर व गुरु का द्वादश गोचर जॉब व व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। प्रतिदिन भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। शनिवार को काला वस्त्र व तिल का दान करें। बुधवार के बाद संतान के विवाह सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी।

कुम्भ- बुधवार के बाद व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह जॉब में कोई नवीन उत्तरदायित्व प्रारंभ हो सकता है। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। बुधवार के बाद छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गाय को गुड़ खिलाएं।

मीन- इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।जॉब में प्रोमोशन के मार्ग में प्रगति हो सकती है। पीला व लाल रंग शुभ है। बुधवार को उड़द का दान करें। इस सप्ताह धन का आगमन बेहतर रहना चाहिए।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat