लाइव टीवी

Love Horoscope Weekly 20 February-26 February 2022: छुप-छुप के मिलने का समय अब होगा समाप्त, देखें राशिफल

Updated Feb 20, 2022 | 06:19 IST

Love Horoscope Weekly 20th Feb to 26th Feb 2022: मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसे रहेंगे 20 फरवरी से 26 फरवरी तक यह 7 दिन? प्‍यार के मामले में कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानिए प्रेम राश‍िफल।

Loading ...
लव राशिफल
मुख्य बातें
  • मेष राशि के जातक रोमांटिक टूर पर जरूर जाएं।
  • वृष राशि के जातक पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ़्ट करें।
  • सिंह राशि के जातक शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

Love Horoscope Weekly In Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है जिससे प्रेमी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहता है। शुक्र श्रृंगार का ग्रह है। गीत व संगीत में चिंतन, मनन व नव सृजन का ग्रह है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कन्या राशि में है। सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। शुक्र मंगल एकसाथ धनु राशि में है। मंगल शुक्र का साथ होना प्यार में आकर्षण को बढ़ाता है। प्रेम को विवाह की तरफ ले जाता है। बुध व शनि मकर व गुरू शनि कुम्भ में है।

love horoscope weekly 20 february to 26 february2022 

Also Read: Horoscope Today, 20 Feb 2022: मेष-कन्या राशि के जातकों को मिलेगा ग्रहों के गोचर का लाभ, जानिए राशिफल

1. मेष राशिफल-  

शुक्र नवम व चन्द्रमा खष्ठम है। शनि गुरु दशम है। शुक्र प्रेम में सफलता व रोमांटिक अंदाज देता है। शारीरिक आकर्षण देता है। अपने आप को खूबसूरत टूर से रोके नहीं। प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे।प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।

2. वृष राशिफल- 

शुक्र इस राशि का स्वामी होकर मंगल के साथ अष्टम में है। मंगल व शुक्र इस समय प्रेम में उत्कर्ष देगा। चन्द्रमा कन्या राशि में है। सोमवार के बाद तुला का चन्द्रमा व धनु के शुक्र का प्रभाव गीत व संगीत देगा। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ़्ट करें।

3. मिथुन राशिफल-

सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा चतुर्थ है। छुप-छुप के मिलने का समय अब समाप्त होता है। प्रेम संबंध अब विवाह में परिणीत हो सकता है। सुखद रोमांटिक यात्रा होगी। सप्तम मंगल व शुक्र प्रेम में यात्रा भी देगा।

Also Read: अंक ज्योतिष, 20 फरवरी 2022: एक जन्मांक वालों को चंद्रमा व सूर्य जॉब में देगा उन्नति, जानिए अपना अंकफल

4. कर्क राशिफल- 

गुरु व शनि सप्तम शुभ हैं। शुक्र व मंगल इस राशि से खष्ठम हैं। शुक्र व मंगल का एकसाथ होना शारीरिक आकर्षण भी देता है। प्यार भरी डायरी प्रेमी को दें। प्यार के खूबसूरत पल को गीतों व कविताओं में संजोकर रखें। राहु मंगलवार को कष्ट दे सकता है।

5. सिंह राशिफल-

शनि व गुरु खष्ठम है। प्रेम का कारक ग्रह शुक्र व मंगल एकसाथ पंचम हैं। शुक्र व गुरु अनुकूल फल कारक है। प्रेमी को रोमांटिक यात्रा कराएं। असत्य मत बोलें। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

6. कन्या राशिफल-

सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में है। मंगलवार के बाद तुला का चन्द्रमा खूबसूरत सफर का सुख प्राप्त होगा। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा। इस वीक लाइफ में खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। राहु क्रोध देगा जो कि प्रेम का शत्रु है, इससे बचें।

Also Read: Panchang Today, 20 फरवरी 2022 का पंचांग: शिवपुराण के पाठ का है विशेष फल, लाभदायक है सूर्य उपासना

7. तुला राशिफल-

इस राशि का स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र मंगल के साथ गुरु की राशि धनु में है। प्रेम की पराकाष्ठा है शुक्र का मंगल के साथ गोचर होना। खूबसूरत यात्रा का एन्जॉय कर सकते हैं। शुक्र इस राशि का स्वामी होकर व कुम्भ का गुरुव शनि प्रेम विवाह के सपोर्ट में है।

8. वृश्चिक राशिफल- 

सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा एकादश है। प्रेम से भाग्य खिलेगा। द्वितीय मंगल शुक्र शुभ है। प्रेम के उपहार को दिल से स्वीकार करें। मीठी वाणी का प्रयोग करें। प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

9. धनु राशिफल- 

शुक्र व मंगल इसी राशि में हैं। शुक्र रोमांटिक जीवन का उत्कर्ष देगा। मकर का शनि दैहिक दूरी का सामना करवा सकता है। दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को डायमंड रिंग दें। गुरु के बीज मंत्र का जप कर सकते हैं।

10. मकर राशिफल-  

शनि-बुध इसी राशि में है। प्रेम का कारक ग्रह शुक्र द्वादश बहुत ही शुभ है। शुक्र विवाह व प्रेम में सफल करता है। प्रेम में सफलता मिलेगी। आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट दे सकता है। क्रोध से बचें।

11. कुंभ राशिफल- 

सूर्य व गुरु इसी राशि में व शुक्र एकादश गोचर रत है। यदि आपको अपने प्रेमी के हाथों से कुछ उपहार मिल जाय तो बेहतर होगा। लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा का आनन्द लेंगे। प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट दें।

12. मीन राशिफल- 

गुरु व सूर्य द्वादश व शुक्र मंगल दशम शुभ है। खूबसूरत डायरी प्रेमी को दें। मंगलवार को शुक्र का दशम व इस राशि से खष्ठम चन्द्रमा का गोचर प्रेम को विवाह के मार्ग पर ले जाएगा। प्रेमी को गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।               

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat