लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 20 फरवरी-26 फरवरी 2022: इस सप्ताह जॉब में इन जातकों को मिलेगी तरक्की, देखें राशिफल

Updated Feb 20, 2022 | 06:17 IST

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 20 फरवरी 2022 से 26 फरवरी 2022: साप्ताहिक राशिफल 20 फरवरी 2022 से 26 फरवरी 2022: इस सप्ताह सूर्य और गुरु की स्थिति कुंभ में रहेगी। वहीं चन्द्रमा विभिन्न राशियों में परवर्तित होगा। जिस वजह से कई राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। यहां अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

Loading ...
साप्ताहिक राशिफल।
मुख्य बातें
  •  इस सप्ताह सूर्य तथा गुरु कुंभ में रहने वाले हैं।
  • कन्या व मकर राशि के जातकों को विभिन्न कार्यों में लाभ होगा।
  • कर्क व मीन के जातक जॉब में प्रगति करेंगे।

Weekly Horoscope- साप्ताहिक राशिफल 20 फरवरी 2022 से 26 फरवरी 2022 तक: इस सप्ताह सूर्य तथा गुरु कुंभ में, मंगल- शुक्र धनु तथा शनि व बुध मकर राशि में हैं। राहु, वृष तथा केतु वृश्चिक में है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कन्या राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह कन्या व मकर राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। तुला व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। मेष व कन्या राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

1. मेष राशिफल- 

इस सप्ताह जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बुधवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

2. वृष राशिफल-

इस सप्ताह व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति होने की सम्भावना है। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सुंदरकांड पढ़ते रहें। मैनेजमेंट व आईटी जॉब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है। तिल व गुड़ का दान करें।

3. मिथुन राशिफल-  

बुधवार के बाद व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। परिवार से संबंधित किसी रुके कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बुधवार को उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल- 

बुध अब सप्तम हैं। मंगल शुक्र खष्ठम व गुरु अष्टम रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन अन्न का दान करें। लाल व सफेद रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लेते रहें।

5. सिंह राशिफल- 

राशि स्वामी सूर्य व गुरु सप्तम होकर इस सप्ताह आईटी व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का तुला गोचर मंगलवार के बाद छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। शनिवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन अन्न दान करते रहें।

6. कन्या राशिफल- 

गुरु खष्ठम व शनि बुध पंचम रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। व्यवसाय में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। बैगनी व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ दान करते रहें।

7. तुला राशिफल-

इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा का इस राशि में व बुध का चतुर्थ गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व चन्द्र गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा के तुला यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। माता पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। प्रतिदिन तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

बुध व शनि मकर राशि में तृतीय व स्वामी मंगल शुक्र के साथ द्वितीय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। सप्ताहांत में धार्मिक यात्रा संभावित है। सूर्य का कुंभ राशि मे प्रभाव पॉलिटिक्स में आपके वर्चस्व व पद को बनाए रखेगा।

9. धनु राशिफल-  

मंगल व शुक्र इसी राशि में हैं। द्वितीय शनि व बुध व्यवसाय को चमकेगा। स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा एकादश रहकर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल- 

शनि बुध के साथ इसी राशि में व गुरु द्वितीय हैं। गुरु प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। द्वितीय गुरु व सूर्य अनुकूल हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा।

11. कुम्भ राशिफल- 

सूर्य गुरु इसी राशि में व मंगल शुक्र एकादश हैं। शनि द्वादश रहेंगे। इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। नीला व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। गाय को पालक खिलाएं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

12. मीन राशिफल- 

इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। गुरुवार के बाद नवम चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। लाल व पीला रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे।अन्न का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का नियमित पाठ करें व चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat