लाइव टीवी

Monthly Horoscope August 2020: इस राशि के लोगों मिलेगा धन और सफलता, जानें आपके लिए कैसा रहेगा अगस्त माह

Updated Aug 01, 2020 | 15:12 IST

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), August 2020: कई राशियों को सफलता मिलेगी, वहीं कुछ राशि के लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। मासिक राशिफल से जानें अपने अगस्त महीने का हाल।

Loading ...
Monthly Horoscope for August 2020
मुख्य बातें
  • कन्या राशि के जातकों को रखना होगा अपना ख्याल।
  • व्यवसाय की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण धनु राशि वालों के लिए यह महीना।
  • मीन राशि वालों की जॉब में प्रोमोशन या परिवर्तन हो सकता है।

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), August 2020: इस माह ग्रहों के गोचर में एक बड़ा परिवर्तन है शुक्र का वृष राशि से मिथुन में आना है। गुरु धनु में, शनि मकर में, मंगल मीन में बुध व राहु एक साथ मिथुन राशि में हैं। अभी सूर्य कर्क में है 15 अगस्त के बाद अपनी राशि सिंह में आ जाएगा। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत अगस्त माह का राशिफल।

पढ़ें अगस्त का मासिक राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: यह माह अपने प्रोफेशन को नए तरीके से संजोने का है। यह माह उल्लास का है। छात्रों को सफलता मिलेगी। 11 से 17 अगस्त के मध्य वाद विवाद की स्थिति आ सकती है। लाल रंग शुभ है। प्रत्येक  गुरुवार को अन्न का दान करें।
 
2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस माह अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन क्रय करने का विचार करेंगे। नीला रंग शुभ है। प्रत्येक शुक्रवार को किसी गरीब व्यक्ति को चावल व सफेद वस्त्र दान करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: 14 अगस्त के बाद व्यवसाय को नई दिशा देंगे। 12 से 17 अगस्त के मध्य जॉब परिवर्तन की योजना बनाएंगे। आपका मन धार्मिक रहेगा। नीला रंग शुभ है। राजनीतिज्ञों के लिए यह माह बहुत ही शुभ अवसर प्रदान करने वाला है।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: 11 अगस्त तक जॉब में संघर्ष है। यह माह धन आगमन का है। 14 अगस्त के बाद व्यवसाय में प्रगति की संभावना है। सफेद व पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे। संतान को सफलता मिलेगी। प्रत्येक गुरुवार को पीले फलों का दान करें। 

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: 15 अगस्त के बाद सूर्य इसी राशि में रहेंगे। जॉब में बहुत दिनों के संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। 13 अगस्त तक व्यवसाय से सम्बद्ध लोग परेशान रहेंगे। यह माह धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है। भगवान सूर्य को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लें। नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: 08 अगस्त तक हेल्थ के प्रति सचेत रहें। 16 अगस्त के बाद जॉब में परिवर्तन का प्रयास करें। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। प्रत्येक बुधवार को गाय को पालक खिलाएं। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:15 अगस्त के बाद जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। 07 से 14 अगस्त के मध्य जॉब में प्रोन्नति की स्थिति आ सकती है। हरा व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: 14 अगस्त तक व्यवसाय में परेशानी रह सकती है। जॉब परिवर्तन की सोचेंगे। आय प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ करें।  

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: व्यवसाय की दृष्टि से यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण है। सूर्य 15 अगस्त के बाद खूब सफलता देंगे। प्रथम सप्ताह में हेल्थ में थोड़ा संघर्ष करना होगा फिर सफलता की प्राप्ति होगी। धन का निवेश रियल स्टेट में करेंगे। नारंगी रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: इस माह पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे। अगस्त के प्रथम सप्ताह में स्वास्थ्य सुख के प्रति  संघर्ष में रहेंगे। 15 अगस्त के बाद व्यवसाय को नई  दिशा देंगे। प्रत्येक शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। 

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: इस माह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी नए व्यवसाय की प्लानिंग सफल रहेगी। नीला रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को तिल का दान करें। 

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: यह माह आपके व्यवसाय के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। धन का आगमन होगा। जॉब में प्रोमोशन या परिवर्तन हो सकता है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम  का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat