लाइव टीवी

राशिफल, 02 August 2020:सुंदरकांड का पाठ करें कन्या राशि के जातक, मीन राशि वाले विवादों से रहें दूर

Updated Aug 01, 2020 | 23:31 IST

राशिफल, 02 August 2020:मसूर की दाल का दान करें सिंह राशि के लोग। तुला राशि वाले आज तनाव से बचें। वृश्चिक राशि के लोग धन की प्राप्ति से खुश रहेंगे। जानिए राशिफल के मुताबिक कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Loading ...
आज का राशिफल Aaj ka rashifal 02 August, 2020
मुख्य बातें
  • धन की प्राप्ति से खुश रहेंगे वृश्चिक राशि के लोग।
  • मिथुन राशि वालों को व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
  • सुंदरकांड का पाठ करें कन्या राशि के जातक।

आज का राशिफल 02 अगस्त: आज मिथुन व तुला राशि के जातकों को जॉब में सफलता मिलेगी। उनको प्रोमोशन का प्रयास करना चाहिए। मकर व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। आज के ग्रह गोचर का लाभ मेष व धनु राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही मिल रहा है। वृष राशि के छात्र जॉब प्राप्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 02 अगस्त का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आत्मबल को कम ना होने दें। आज व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है। लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज जॉब में उच्चाधिकारियों को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। धन का आगमन होगा। किसी नयी कार्य योजना का विस्तार देंगे। नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नीला रंग शुभ है। गेहूं दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में संघर्ष रहेगा। छात्रों को गुरु व चन्द्रमा गोचर के कारण शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। अन्न का दान करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: छात्र सफलता से खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता से कई कार्य बनेंगे। भगवान सूर्य की पूजा करके उनका आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। संतान की प्रगति से खुश रहेंगे। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। सुंदरकांड का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज तनाव से बचें। व्यवसाय में वृद्धि के लिए श्री सूक्त का पाठ करना बेहतर होगा। हरा रंग शुभ है। छात्रों के लिए आज लाभप्रद दिवस है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जमीन खरीदने का विचार बनाएंगे। धन की प्राप्ति से खुश रहेंगे। पीला रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज पारिवारिक तनाव से बचें। अपने आत्मबल को बनाए रखें। लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें। जॉब को लेकर  कोई भी नया निर्णय सोच समझकर ही लें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई सकारात्मक दिशा देंगे। घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है। उड़द दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज कई दिनों से रुका कार्य बन सकता है। स्वास्थ्य सुख लाभप्रद है। हरा रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज जॉब में ऑफिस संबंधित किसी योजना को लेकर अपने आपको विवादों से दूर रखें। लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat