लाइव टीवी

Monthly Rashifal August 2021 Hindi: अगस्त 2021 का मासिक राशिफल, किसके लिए कैसा रहेगा ये महीना?

Updated Aug 01, 2021 | 09:00 IST

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), August 2021: अगस्त 2021 का मासिक राशिफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन- किस राशि के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना।

Loading ...
अगस्त 2021 का मासिक हिंदी राशिफल, July horoscope 2021 in Hindi
मुख्य बातें
  • सूर्य कर्क राशि को छोड़कर सिंह राशि में करेंगे प्रवेश
  • मेष और सिंह राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में होगा विकास
  • तुला और वृष राशि के जातकों को धन की प्राप्ति के योग

August 2021 Monthly horoscope (अगस्त 2021 मासिक राशिफल): इस माह के प्रारंभ में सूर्य व बुध कर्क में, शुक्र, मंगल सिंह में केतु वृश्चिक, शनि मकर, गुरु कुंभ व राहु वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। अगस्त के प्रथम सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मेष राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। 16 अगस्त को सूर्य कर्क राशि को छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे व वहां एक माह रहेंगे जो कि सूर्य की अपनी राशि है।

इस माह मेष व सिंह राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा। वृष व तुला राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व मकर के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत मासिक राशिफल-

अगस्त 2021 का मासिक राशिफल:

1. मेष राशिफल- 04 अगस्त से 09 अगस्त तक व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। 16 अगस्त के बाद जाँब में रुके कार्य बनेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।  जाँब परिवर्तन के लिए 16 अगस्त के बाद का समय ज्यादा अनुकूल है। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

2. वृष राशिफल- इस माह जाँब में 02 अगस्त के बाद गुरु का दशम व चन्द्रमा का इस राशि में गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस महीने वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। 05 अगस्त तक स्वास्थ्य से कष्ट की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। प्रत्येक शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल- राशि स्वामी बुध व शनि का गोचर बहुत शुभ है। 06 अगस्त के बाद  छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है। आपकी आर्थिक योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। नीला व सफेद रंग शुभ है। 15 अगस्त के बाद जाँब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। प्रतिदिन अन्न का दान करें।

4. कर्क राशिफल- इस माह 15 से 22 अगस्त के मध्य जाँब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व मसूर का मंगलवार को दान करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल- इस माह व्यवसाय में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। यात्रा के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। चन्द्रमा का वृष गोचर 02 अगस्त के बाद पॉलिटिशियन्स को विशेष लाभान्वित कर सकता है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन गुड़ का दान करें।

6. कन्या राशिफल- इस माह बिजनेस में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे। 16 अगस्त के बाद आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से सूर्य व चन्द्रमा अनुकूल होते हैं। 16 अगस्त के बाद सूर्य व गुरु गोचर धन का आगमन कराएगा। 17 से 23 अगस्त के मध्य धार्मिक कार्य होंगे। छात्र प्रगति करेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें।

7. तुला राशिफल-  इस माह 17 अगस्त के बाद सूर्य व शुक्र का गोचर जाँब को लेकर उन्नति के अवसर देगा। 02 अगस्त के बाद चन्द्रमा के प्रभाव से व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। 17 से 25 अगस्त के मध्य जाँब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा।धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- 16 अगस्त के बाद राशि स्वामी मंगल व सूर्य उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। आईटी व बैंकिंग जाँब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस माह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का नियमित पाठ करें। तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल- इस माह गुरु व शनि व्यवसाय में प्रोग्रेस लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। जाँब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न दान करते रहें। भगवान विष्णु जी की नित्य पूजा करते रहें।

10. मकर राशिफल- माह के प्रथम सप्ताह चन्द्रमा का मेष व राशि स्वामी शनि मकर में रहकर जाँब व व्यवसाय में लाभ देंगे। गुरु व मंगल लाभान्वित करेंगे।आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- माह के प्रथम दिवस चन्द्रमा का मेष, गुरु का कुम्भ व सूर्य बुध का कर्क गोचर अनुकूल है। 16 अगस्त के बाद सूर्य का सप्तम गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। प्रथम सप्ताह में गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा। प्रति बुधवार को उड़द दान करें।

12. मीन राशिफल- गुरु का द्वादश व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर 02 से 06 अगस्त तक धार्मिक कार्य करवाएगा। 03 से 07 अगस्त तक हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन शिवपुराण का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat