लाइव टीवी

Love Horoscope weekly: साप्‍ताह‍िक प्रेम राश‍िफल-1 से 7 अगस्त तक, प्‍यार के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Updated Aug 01, 2021 | 07:30 IST

Love Horoscope weekly 01st August to 7th August 2021: प्‍यार के मामले में देखें इस हफ्ते का प्रेम राश‍िफल। मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Loading ...
वीकली लव राश‍िफल / साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Pic : iStock)
मुख्य बातें
  • शुक्र व चन्द्रमा के गोचर से तय होता है प्रेम राशिफल।
  • सवा 2 दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है चन्द्रमा।
  • जानिए प्रेम के मामले में किसके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

Love Horoscope Weekly in Hindi : प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो आत्मा का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।

शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। इस सप्ताह शुक्र व मंगल सिंह राशि में व सप्ताह के पहले दिन चन्द्रमा मेष में है। सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

Love Horoscope weekly Hindi : 01st June to 07th August 2021

मेष- मंगल व शुक्र गोचर प्यार के इजहार के लिए है। शुक्र सपोर्टिंग है। युवा प्रेम की अभिव्यक्ति करें। दिल की तरंगों को रोके नहीं। प्रेम में संदेह मत करें।

वृष- राशि स्वामी शुक्र का नवम व चन्द्र गोचर सोमवार के बाद अनुकूल है। रूठना मनाना लगा रहेगा। आपका लव पार्टनर बहुत ही भावुक है। शुभ यात्रा भी होगी। खबसूरत गुलाब उसकी प्रतीक्षा कर रहा है।

मिथुन- आप किसी कारण वश यदि दैहिक रूप से दूर यात्रा पर हैं तो भी मन तो प्रेमी के पास ही रहेगा। शुक्र आपसे खूबसूरत प्रेम कविताएं लिखवाएगा।

कर्क- प्यार है तो सब सुंदर है। प्रेमिका के हाथ का भोजन व रोमांटिक यात्रा का रसास्वादन करेंगे। दिल को थोड़ा सब्र दीजिए। प्रेमिका को खूबसूरत पेंटिग दें।

सिंह- प्यार में नाराज रह सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा। धैर्य रखिये आपका लव पार्टनर आपका बहुत ही केयर करता है। सुगन्धित इत्र का प्रयोग प्यार को महका देता है।

कन्या- प्यार में लोगों का पहरा लगा रहता है। बड़े खूबसूरत मोड़ हैं प्यार के हर रास्ते पर। खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। जीवन बेहतर होगा। प्रेमी को फूलों का गुलिस्तां दें।

तुला- आप प्रेम के मामले में इस वीक कुछ ज्यादा ही लकी रह सकते हैं। गुरुवार के बाद खूबसूरत सफर व खूब एन्जॉय करें। लव पार्टनर को डॉयमंड गिफ्ट करें।

वृश्चिक- यदि आप खूबसूरत यात्रा चाहते हैं तो इस वीक ग्रहों का गोचर सपोर्टिंग है। खूबसरत गुलाब व परफ्यूम तो गिफ्ट कर ही सकते हैं। प्रेम कथा को डायरी में लिखते रहें।

धनु- गुरु का कुंभ व शुक्र का सिंह में होना तथा चन्द्रमा का मेष गोचर दो दिन थोड़ा प्रतिकूल है। प्यार में अवरोध का सामना करना पड़ सकता है। दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी के हाथों की प्रेम लकीरें कुक ज्यादा ही लकी हैं।

मकर- शनि इसी राशि में हैं। शुक्र सफलता देगा। आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत गिफ्ट ले कर रख लिया है।रोमांटिक यात्रा होगी।

कुंभ- शुक्र प्यार की भी हद कर देता है। खूब घूमेंगे। प्रेमी को डायमंड गिफ्ट करें। एकांत का आनन्द लेंगे। कलम को रोमांटिक गीत लिखने दें।

मीन- लव में सफलता मिलेगी।दूर कहीं घूमने जा सकते हैं। ख़ूबसूरत गुलाबों का गुलिस्तां प्रेमी को भेंट करें। राशि स्वामी गुरु की अनुकूलता के लिए प्रेमी को स्वर्ण आभूषण गिफ्ट करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat