लाइव टीवी

Monthly Horoscope July 2020: इस राशि के लोगों को सेहत का रखना होगा ख्याल, जानें कैसा रहेगा आपका माह

Updated Jul 01, 2020 | 07:11 IST

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), July 2020: कई राशियों को सफलता मिलेगी, वहीं कुछ राशि के लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। मासिक राशिफल से जानें अपना जुलाई महीने का हाल।

Loading ...
Monthly Horoscope for July 2020
मुख्य बातें
  • प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें वृश्चिक राशि के जातक
  • मकर राशि वाले शनिवार को तिल व उड़द का दान करें
  • कन्या वालों की विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), July 2020: इस माह कर्क व सिंह राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे। मिथुन व कुम्भ के लोग व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह व धनु के लोग जॉब को नई दिशा देंगे। 15 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में आ जाएंगे। 15 जुलाई के बाद कर्क, धनु व कुम्भ राशि ज्यादा लाभान्वित होगी। आइए अब जानते हैं जुलाई माह का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें जुलाई का मासिक राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस माह मंगल व सूर्य 15 जुलाई तक व्यवसाय में आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार देंगे। 16 जुलाई के बाद स्थितियां और अनुकूल हो जाएंगी। इस माह जॉब परिवर्तन में सफलता मिलेगी। 17 जुलाई से 24 जुलाई के मध्य जॉब परिवर्तन में सफल हो सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को गेहूं व गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस माह जॉब में परिवर्तन का प्रस्ताव मिलेगा। 15 जुलाई तक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम  का पाठ करें। शुक्रवार को चावल का दान करें। नीला व हरा रंग शुभ है। सूर्य की 15 जुलाई के बाद कर्क राशि में उपस्थिति से व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों को लाभ मिलेगा।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: 15 जुलाई को सूर्य इस राशि को छोड़कर कर्क में जाएंगे। राहु इसी राशि में हैं। 16 जुलाई के बाद स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। यदि आप जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो 17 जुलाई से 24 जुलाई तक का समय आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। हरा रंग शुभ है। प्रत्येक बुधवार को हरे वस्त्र का दान करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: 15 जुलाई के बाद सूर्य इसी राशि में आ जाएंगे। यह व्यवसाय में सुंदर अवसर की प्राप्ति का समय है। 14 जुलाई से 26 जुलाई तक का समय बहुत सुंदर है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। 16 जुलाई के बाद का समय छात्रों के लिए बहुत ही अनुकूल है। यह माह जॉब में प्रमोशन व सफलता का है। 17 से 23 जुलाई तक स्वास्थ्य के प्रति बहुत ही सचेत रहें। प्रतिदिन अन्न का दान करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस माह जॉब में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। 16 जुलाई से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नारंगी रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। इस माह मित्रों का सहयोग आपके साथ है। गुरुवार को गाय को केला खिलाते रहें। पिता का आशीर्वाद लें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस माह व्यवसाय में सफलता मिलेगी। 15 जुलाई से 23 जुलाई के मध्य स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय सम्बन्धित कोई नया कार्य आरंभ होगा। किसी व्यक्ति से नए व्यावसायिक संबंध बन सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। जॉब के दृष्टिकोण से यह माह बहुत ही अच्छा रहेगा। संतान के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।  

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: व्यवसाय में आपकी ठप्प पड़ी योजनाओं को शुरू होना आपके लिए शुभ है। 15 जुलाई से 23 जुलाई के मध्य घर पर ही धार्मिक कार्य होंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन प्रातःकाल पूजा के बाद अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। जॉब के दृष्टिकोण से यह माह बहुत ही श्रेयस्कर है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: 07 से 15 जुलाई के मध्य आप जॉब को परिवर्तित करने की सोचेंगे जो कि भविष्य में बेहतर रहेगा। व्यवसाय में संघर्ष है। पीला रंग शुभ है। रविवार व मंगलवार को गेहूं व गुड़ का दान करें। 16 जुलाई के बाद संतान के विवाह हेतु प्रयास करें तो सफलता मिलने की संभावना अधिक है। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: यह माह बहुत ही सुखद रहेगा। जॉब में सफलताओं व प्रगति का समय है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आपके मित्रों की सहायता से कोई रुका सरकारी कार्य 15 से 23 जुलाई के मध्य पूर्णता की तरफ जाएगा। धन का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है। छात्रों के लिए यह माह बहुत ही शुभ अवसरों वाला है। प्रत्येक गुरुवार को धार्मिक पुस्तकों  का दान करें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: 15 जुलाई के बाद सूर्य व्यवसाय में सफलता देंगे। माह के आरंभिक दो सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहना होगा। व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को तिल व उड़द का दान करें तथा बजरंगबाण का पाठ करें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे। इस माह आप एक ऐसे मिशन पर कार्य आरंभ करेंगे जो आपका ड्रीम रह चुका है। 16 जुलाई के बाद योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। नीला रंग शुभ है। गाय को प्रतिदिन भोजन कराएं। शनिवार को तिल का दान करें। छात्र सफल रहेंगे।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: यह माह आपके लिए बहुत शुभ है। व्यवसाइयों के लिए सफलता का समय  है। व्यवसाय में नए कार्यों को हाथ में लेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न दान करें। 15 जुलाई के बाद सूर्य का कर्क में आना आपके लिए शुभ है। यह माह संतान के विवाह तय होने का सुंदर अवसर प्रदान करता है। प्रतिदिन विष्णु उपासना करते रहें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat