लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022: मेष,कर्क व तुला राशि के जातकों को हर काम में मिलेगा लाभ, मीन राशि के जातक को मिलेगा धन

Updated Apr 24, 2022 | 06:09 IST

साप्ताहिक राशिफल 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022: सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मकर राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष,कर्क व तुला राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। यहां देखें 24 से 30 अप्रैल का अपना साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Weekly Horoscope 24 April to 30 April
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मकर राशि में है।
  • मीन राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।

साप्ताहिक राशिफल 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022: इस सप्ताह के प्रारंभ में सूर्य,बुध व राहु मेष में हैं,गुरु मीन में,मंगल, शुक्र कुम्भ में,शनि मकर में गोचर करेंगे।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मकर राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष,कर्क व तुला राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा।कर्क ,कन्या व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।सिंह व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। वृष व मीन राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

Weekly Horoscope 24 April to 30 April: 

1. मेष राशिफल-  इस सप्ताह व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब को लेकर रुके कार्य बनेंगे।कर्क व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य गुरुवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

2. वृष राशिफल-  
इस सप्ताह वाहन क्रय करने की सम्भावना है। जमीन क्रय करने की योजना भी बन सकती है। हरा व पीला  रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें।मैनेजमेंट व आईटी जॉब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल-  
मंगलवार के बाद चन्द्रमा कुम्भ फिर मीन में रहेंगे।व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल  सकती है।हरा व सफेद रंग शुभ है। जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं।प्रतिदिन श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।अन्न का दान करें।

4. कर्क राशिफल- 
मंगलवार के बाद चन्द्रमा व गुरु अनुकूल रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन तिल का दान करें।सफेद व पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-
चन्द्रमा खष्ठम फिर मंगलवार के बाद सप्तम रहेंगे। राशि स्वामी सूर्य बुध नवम व गुरु सप्तम होकर इस सप्ताह मीडिया,आईटी व एजुकेशन जॉब के करियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का मीन गोचर शुक्रवार से राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।पीला व नारंगी रंग शुभ है। बुधवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।प्रतिदिन अन्न दान करते रहें।

6. कन्या राशिफल- 
सूर्य व बुध अष्टम तथा शनि पँचम रहेंगे। इस सप्ताह के तृतीय दिन चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन माता पिता का चरण स्पर्श कर  आशीर्वाद लें।व्यवसायमें कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-
इस सप्ताह  के प्रथम दिन चन्द्रमा का इस राशि से चतुर्थ व बुध सूर्य का मेष गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व मंगल गोचर एजुकेशन,बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा के कुंभ यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी जी की पूजा करते रहें। पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का आगमन होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- 
सप्ताह के प्रथम दिन मंगल मेष व शनि मकर राशि में है।राशि  स्वामी मंगल सूर्य के साथ खष्ठम में है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा हो सकती है।

9. धनु राशिफल- 
गुरु चतुर्थ तथा मंगल व सूर्य इसी राशि से पँचम हैं।द्वितीय शनि सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा स्वास्थ्य  बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा।मंगलवार के बाद चन्द्रमा तृतीय रहकर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में मेष व तुला राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। बुधवार से शुक्रवार में उच्चाधिकारियों से लाभ है।आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।
 

10. मकर राशिफल-
गुरु तृतीय,शनि  इसी राशि में व चन्द्रमा सप्ताह के प्रथम दिन इसी राशि में हैं।चतुर्थ मंगल व  सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे।मेष का राहु भी अनुकूल हैं।सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न दान करते रहें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। जॉब सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा।

11. कुम्भ राशिफल- 
द्वादश चन्द्रमा व मङ्गल शुक्र इसी राशि में व शनि भी द्वादश हैं।इस सप्ताह बिजनेसमें आशातीत सफलता मिलेगी।मंगलवार के बाद चन्द्रमा इसी राशि में शुभ होंगे।गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन को गाय को पालक व गुड़  खिलाएं।
 

12. मीन राशिफल- 
चन्द्रमा एकादश शुभ है।गुरु अब इसी राशि में हैं।इस सप्ताह ज्यादा यात्रा से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में प्रगति दे सकता है।लाल व नारंगी रंग शुभ है।राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे।तिल का दान करें। नित्य सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat