लाइव टीवी

Aaj Ka Rashifal 25 April 2022: चन्द्र व शनि गोचर के कारण मीन राशि के जातकों को मिलेगी तरक्की, जानिए आज का राशिफल

Updated Apr 24, 2022 | 17:31 IST

Aaj Ka Rashifal 25 April 2022 :आज मकर व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Loading ...
Aaj Ka Rashifal 25 April 2022
मुख्य बातें
  • मकर व मीन राशि के जातक व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे।
  • तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे
  • कन्या व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

Aaj Ka Rashifal 25 April 2022 :: आज चन्द्रमा कुंभ राशि में है व धनिष्ठा नक्षत्र है। सूर्य मेष व गुरु मीन में है। शनि मकर में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कन्या व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मकर व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।
 
मेष: आज राशि स्वामी मंगल व गुरु का प्रभाव शुभ है। दशम शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है।सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।

वृष: आज का दिन व्यवसाय के लिए  थोड़े संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है।  जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व सफेद रंग शुभ है।शुक्र व शनि व शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन: आज के दिन यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।राहु के द्रव्यों उड़द व नीले वस्त्र का दान करें।

कर्क: गुरु नवम व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज अष्टम भाव में है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।पीला व लाल रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। शिव उपासना करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह: इस राशि से सप्तम चन्द्रमा व मेष का सूर्य व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें।

कन्या:  सूर्य अष्टम, चन्द्रमा  खष्ठम तथा गुरु सप्तम हैं। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। मेष व कर्क राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।गुड़ का दान करें।

तुला: चन्द्रमा पंचम व सूर्य मेष में है।जांब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।आज कन्या व मिथुन  मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है।वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक:  चन्द्रमा  चतुर्थ  व पँचम गुरु मंगलमय है।आज का दिन आईटी व बैंकिंग जांब के लिए सफलता का है । कर्क व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है।उड़द का दान करें।

धनु: आज सूर्य पंचम व चन्द्रमा तृतीय भाव में है।जांब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। पीला व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।    
 
मकर:: सूर्य  चतुर्थ व चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहेंगे। शनि इसी में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुुभ है।                     
 
कुंभ:: गुरु द्वितीय व चन्द्रमा इस राशि में उच्च धन लाभ का योग बना रहे हैं। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। मंगल व शुक्र आत्मबल में वृद्धि करेंगे।सफेद व लाल रंग शुुभ हैै। भगवान शिव की उपासना करें।धार्मिक पुस्तक का दान करना श्रेयष्कर है।             

मीन:: जॉब में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वादश में है। इससे शुभता बढ़ती है।धन आगमन के संकेत हैं।संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे तथा उसकी शिक्षा में व्यस्त रहेंगे।लाल व बैगनी रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat