लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 01 से 07 अगस्त 2021: मेष से मीन तक, जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Updated Aug 01, 2021 | 06:26 IST

साप्ताहिक राशिफल 01 से 07 जुलाई 2021: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक- यहां जानिए सभी 12 राशियों में से किस राशि लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

Loading ...
Weekly Rashifal, 01 से 07 जुलाई 2021 का साप्ताहिक राशिफल
मुख्य बातें
  • वृष और तुला राशि के लोगों को होगी धन की प्राप्ति।
  • मेष व कर्क राशि की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार।
  • वृश्चिक व तुला राशि के जातक जॉब में करेंगे प्रगति।

साप्ताहिक राशिफल 01 अगस्त से 07 अगस्त 2021: श्रावण माह के द्वितीय सप्ताह में सूर्य व बुध कर्क में,शुक्र, मंगल सिंह में केतु वृश्चिक, शनि मकर, गुरु कुंभ व राहु वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मेष राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष व कर्क राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा।

वृष व तुला राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व तुला के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल (Weekly Rshifal in Hindi)

Weekly Rashifal 1st August to 8th July 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: मंगलवार तक व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बुधवार के बाद जॉब में रुके कार्य बनेंगे। बड़े भाई का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का द्वितीय गोचर जॉब परिवर्तन के लिए ज्यादा अनुकूल है। पीला रंग शुभ है। शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें। मंगल व राहु रुका कार्य पूर्ण करेंगे।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह बिजनेस में बुधवार के बाद गुरु का दशम व चन्द्रमा का इस राशि में गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस वीक मकान या जमीन क्रय करने की योजना बन सकती है। आसमानी रंग शुभ है। गुरुवार व शनिवार को स्वास्थ्य से कष्ट की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।सुन्दरकाण्ड का प्रतिदिन पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: राशि स्वामी बुध व शुक्र का गोचर सप्ताह में मंगलवार के बाद बहुत शुभ है।बुधवार के बाद  छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है।आपकी आर्थिक योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी।नीला रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।बुधवार को उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस वीक गुरुवार के बाद जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे।  चन्द्रमा से सम्बंधित द्रव्यों दूध व चावल का सोमवार को दान करते रहें। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह छात्रों के कॅरियर में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें।स्वास्थ्य के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। चन्द्रमा  का वृष गोचर मंगलवार के बाद पॉलिटिशियन्स को विशेष लाभान्वित कर सकता है। नारंगी  रंग शुभ है। प्रतिदिन तिल का दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह जॉब में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।पिता का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लेने से सूर्य अनुकूल होते हैं। मंगलवार के बाद चन्द्रमा व गुरु गोचर धन का आगमन कराएगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। छात्र प्रगति करेंगे। नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन शिवपुराण का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह मंगलवार से गुरुवार तक चन्द्रमा व राशि स्वामी शुक्र का गोचर जॉब को लेकर उन्नति के अवसर देगा। राशि स्वामी शुक्र व राहु गोचर चन्द्रमा के प्रभाव से मंगलवार से शनिवार तक व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। श्रावण माह में भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। बैगनी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: मंगल व चन्द्रमा उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। संतान प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह  धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है। शिवपुराण का नियमित पाठ करें। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व गेंहू का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस सप्ताह मंगलवार से शुक्रवार तक गुरु व चन्द्रमा जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। नारंगी रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें। भगवान शिव जी की नित्य पूजा करते रहें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का मेष व राशि स्वामी शनि  मकर में रहकर व्यवसाय में लाभ देंगे। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का पँचम आना शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।आसमानी रंग शुभ है। प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करते रहें। प्रतिदिन अन्न का दान करें।छात्र प्रगति करेंगे।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: चन्द्रमा का मेष ,गुरु का कुम्भ व सूर्य बुध का कर्क गोचर अनुकूल है। मंगलवार के बाद  चन्द्रमा का द्वितीय गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। शिव जी की नियमित पूजा करें। नारंगी रंग शुभ है।स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा।प्रतिदिन तिल दान करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: गुरु का द्वादश व चन्द्रमा  का द्वितीय गोचर सोमवार से धार्मिक कार्य करवाएगा।इस सप्ताह बुधवार तक हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है।लाल रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat