लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 13-19 जून 2021: मेष से मीन राशि तक, जानिए किस जातक के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Updated Jun 13, 2021 | 06:20 IST

साप्ताहिक राशिफल 13 जून से 19 जून 2021: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक। जानिए किस राशि लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

Loading ...
Weekly Rashifal, 13 से 19 जून 2021 का साप्ताहिक राशिफल (Photo Credit- iStock))
मुख्य बातें
  • इस सप्ताह सूर्य वृष राशि से मिथुन राशि में करेंगे गोचर।
  • मेष व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य का रखें खास ध्यान।
  • कर्क व सिंह राशि के जातक करेंगे धन की प्राप्ति।

साप्ताहिक राशिफल 06 जून से 12 जून 2021: इस सप्ताह के पहले दिन सूर्य, बुध व राहु वृष में, शुक्र मिथुन राशि में तथा मंगल कर्क  में गोचर कर रहे हैं। गुरु कुम्भ व शनि मकर राशि में हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। 15 जून को सूर्य वृष राशि से मिथुन राशि में आ जाएंगे। इस सप्ताह मेष व मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

कर्क व  सिंह राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। तुला व वृश्चिक राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।
Weekly Rashifal 13 to 19 June 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय में कई रुके कार्य बनेंगे। कर्क व मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद सूर्य गोचर व्यवसाय में सफल करेगा।लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। मंगलवार का सवा किलो गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह जॉब में बुधवार के बाद कोई बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। कोई प्रॉपर्टी क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व सफेद रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें।छात्रों के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: 15 जून के बाद का समय जॉब में उन्नति के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित प्रोमोशन की योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। श्वांश रोग से समस्या हो सकती है।सफेद व पीला रंग शुभ है। बुधवार को किसी रुके कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस वीक आईटी व मीडिया जॉब से जुड़े लोग सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में प्रगति मार्ग पर रहेंगे। नित्य भगवान शिव जी की उपासना करते रहें।लाल व सफेद रंग शुभ है। सोमवार को चावल व शक्कर का दान करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह 15 जून के बाद सूर्य व चन्द्रमा व्यवसाय में विशेष प्रगति दे सकते हैं। बुध व शुक्र गोचर पॉलिटिक्स,प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। इस सप्ताह सप्तश्लोकी दुर्गा का प्रातःकाल पाठ 09 बार पाठ बहुत ही पुण्यदायी है।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। धन का आगमन होगा। शुक्रवार के बाद धार्मिक यात्रा होगी। छात्र प्रगति करेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। बुधवार को हरे वस्त्र का दान करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह गुरुवार के बाद जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। चन्द्र व राशि स्वामी शुक्र गोचर बुधवार के बाद  लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में कन्या व तुला राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: इस वीक बुधवार तक व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह रुके धन की प्राप्ति का लाभ ले सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ नियमित करें। तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस सप्ताह जॉब में प्रगति है। व्यावसायिक स्थिति अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख में में प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में सिंह व तुला राशि से लाभ है। पीला व सफेद रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: शनि का मकर व चन्द्रमा का कर्क गोचर सोमवार से जॉब व व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें। 15 जून के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: मंगलवार के बाद जॉब में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। सफेद व पीला रंग शुभ है। सोमवार के बाद चन्द्रमा के कर्क गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गाय को पालक या हरा चारा खिलाएं।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह मंगलवार तक जॉब के प्रति लापरवाही से बचना होगा। शिक्षा में लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य में प्रगति हो सकती है। लाल व पीला रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। श्री अरण्यकाण्ड पढ़ते रहें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat