लाइव टीवी

आज का राशिफल 13 जून 2021: हनुमान चालीसा का पाठ करें मकर राशि वाले, कन्या वालों के लिए पीला रंग शुभ

Updated Jun 13, 2021 | 05:15 IST

Aaj Ka Rashifal 13 June 2021: जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रहेगा आपका रविवार का दिन। राशिफल से ज्योतिष करता है भविष्य की संभावित परिस्थितियों का इशारा।

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal 13 June 2021
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा मिथुन राशि में है।
  • आज आद्रा नक्षत्र है।
  • मिथुन का स्वामी बुध होता है।

Aaj Ka Rashifal 13 June 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मिथुन राशि में है व पुनर्वसु नक्षत्र है। सूर्य वृष व गुरु कुम्भ तथा शनि मकर राशि में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज ग्रहों के गोचर का लाभ मिथुन व कन्या राशि के जातकों को बहुत बेहतर मिलेगा। तुला व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा। कर्क व कुम्भ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल--

मेष- आज किसी प्रिय मित्र से ही किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। चन्द्रमा व मंगल गोचर आपकी  मनोकामना सफल करेंगे। कोई सरकारी कार्य बनेगा।हरा व लाल रंग शुभ है।

वृष- गुरु व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है।धन के लेन देन में लापरवाही से बचें।सफेद व नीला रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।उड़द का दान करें।

मिथुन- आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया जॉब के कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है।तुला व कन्या राशि के मित्र से लाभ होगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

कर्क- जॉब में सफलता से प्रसन्न रह सकते हैं। मीन राशि के मित्र की सहायता बहुत कार्य करेगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी।लाल व पीला रंग शुभ है।

सिंह- जॉब को लेकर तनाव रहेगा तथा परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी।पीला व नारंगी रंग शुभ है।राजनीति में सफलता मिलेगी।

कन्या- व्यवसाय में उन्नति है। कोई रुका सरकारी पूर्ण होगा। चन्द्रमा व बुध का गोचर जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।आसमानी व नारंगी रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी लेकिन कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी।नीला व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक- गुरु व चन्द्रमा जॉब के लिए अनुकूल हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है।तिल का दान करें। बिजनेस में लाभ के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

धनु- जॉब में कुछ नवीन कार्यों से सफलता की प्राप्ति होगी ।बिजनेस में संघर्ष है । धन व्यय होने के संकेत हैं। सफेद व पीला  रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

मकर- कन्या व मिथुन राशि के मित्रों की सहायता से व्यवसाय में सफलता संभावित है। जॉब में हर्ष है।  हनुमानचालीसा का पाठ करें।बैगनी व हरा रंग शुभ है।

कुंभ- चन्द्रमा व शनि आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देंगे।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। नारंगी व नीला रंग शुभ है।

मीन- जॉब में किसी बात को लेकर उच्चाधिकारियों से  थोड़ा विवाद हो सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।लाल व बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat