लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 15-21 नवम्बर: मेष और मीन राशि के जातक करेंगे धन की प्राप्ति, जानिए इस सप्ताह का राशिफल

Updated Nov 14, 2020 | 06:54 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 15 नवम्बर से 21 नवम्बर तक: सभी 12 राशियों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा? जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का वीकली राशिफल।

Loading ...
Weekly horoscope Rashifal 15 November to 21 November 2020
मुख्य बातें
  • 16 नवम्बर को सूर्य वृश्चिक राशि में आ जाएंगे।
  • कर्क व वृश्चिक राशि के लोगों को मंगलवार के दिन मिलेगा विशेष लाभ।
  • गुरु धनु में, शनि मकर में, मंगल मीन में और राहु वृष में हैं मौजूद।

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 नवम्बर तक 2020 (Weekly Horoscope / Rashifal): इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा तुला राशि में रहेगा। चन्द्रमा एक राशि में सवा दो दिन रहता है। इस सप्ताह गुरु धनु में, शनि मकर में, मंगल मीन में, राहु वृष में, शुक्र कन्या में व सूर्य तथा बुध तुला राशि में स्थित हैं। 16 नवम्बर को सूर्य वृश्चिक राशि में आ जाएंगे। इस प्रकार 16 नवम्बर के बाद सूर्य व केतु एक ही राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे।

इस सप्ताह कर्क व वृश्चिक राशि के लोग मंगलवार के बाद विशेष लाभ में रहेंगे। मकर व कुम्भ को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मेष व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। तुला व धनु के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। वृष व मीन के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

साप्ताहिक राशिफल- 15 से 21 नवम्बर तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। स्वास्थ्य सुख में प्रगति रहेगी। व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। छात्र सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। हनुमान जी  की नियमित पूजा व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह वाहन खरीद सकते हैं। व्यवसाय में बुधवार के बाद लाभ होगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन जाएगी। नीला रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। दुर्गासप्तशती का पाठ करते रहें। मंगलवार व रविवार को गुड़ का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: जाँब में उच्चाधिकारियों से लाभ होगा। व्यवसाय में कोई नया कार्य आरम्भ करने के लिए उचित समय है। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लेते रहें। 

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस सप्ताह गृह निर्माण से सम्बन्धित कार्यों में सफल रहेंगे। व्यवसाय सम्बन्धित कई बड़े निर्णय लेंगे। बुधवार से शनिवार तक जाँब में व्यस्त रहेंगे। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। दुर्गासप्तशती का पाठ करते रहें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: यह सप्ताह थोड़े संघर्ष का है।गुरुवार के बाद  व्यवसाय में सफलता की संभावना है। हेल्थ के प्रति सचेत रहना होगा। शनिवार को धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें। 

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह मंगलवार के बाद व्यवसाय में सफल रहेंगे । आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यवसाय के दृष्टिकोंण से बुधवार के बाद का समय बेहतर है। माता का आशीर्वाद लें। सफेद रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। गुड़ का दान करते रहें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:  जाँब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। बुधवार के बाद शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। बुधवार से शनिवार तक का समय बहुत बेहतर है। विष्णु जी की पूजा करते रहें।धन का आगमन होगा। नीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करे ।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: मंगलवार तक जाँब में थोड़ा परेशानी की संभावना है। इस वीक धन आगमन से प्रसन्न रहेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक वाहन खरीद सकते हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करते रहें। पिता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: शनि ,बुध व चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। कई रुके कार्य पूर्ण होना प्रारम्भ हो जाएंगे। मंगलवार के बाद व्यवसाय में धन आगमन से खुश रहेंगे। पीला रंग शुभ है।इस सप्ताह गुरुवार से शनिवार के मध्य यात्रा की संभावनाएं हैं। 

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: बुधवार के बाद व्यवसाय में किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। छात्र उन्नति करेंगे।हरा रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। गुरुवार को सवा किलो चने की दाल का  दान करें। 

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: यह सप्ताह छात्रों के लिए  सफलता भरा होगा। बुधवार से शनिवार तक व्यवसाय में कोई रुका धन प्राप्त होगा। हरा रंग शुभ है। अन्न दान बहुत ही फलीभूत होगा। शनिवार को स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। सुंदरकांड का पाठ करते रहें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: गुरु व मंगल अनुकूल हैं। चन्द्र गोचर बुधवार से शनिवार तक बहुत ही शुभ है। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। मंगलवार से शुक्रवार तक व्यवसाय में  कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat