लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2021: वृश्चिक व मकर राशि के लोगों को धन लाभ, जानिए इस सप्ताह का राशिफल

Updated Dec 19, 2021 | 06:26 IST

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 दिसंबर 2021: सभी 12 राशियों में किस राशि लिए ये सप्ताह कैसा रहने वाला है। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक का राशिफल।

Loading ...
साप्ताहिक राशिफल 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2021 तक
मुख्य बातें
  • मेष व सिंह राशियों के जातक को स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत।
  • मेष व मकर राशियों के लोग जॉब में करेंगे प्रगति।
  • सिंह व मीन के जातकों को मिलेगा धार्मिक यात्रा का पुण्य।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2021: इस सप्ताह सूर्य व बुध धनु राशि में, शुक्र शनि मकर में, राहु वृष, गुरु कुम्भ तथा मंगल व केतु वृश्चिक में हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष व सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

वृश्चिक व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। मेष व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। सिंह व मीन के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे।

Weekly Rashifal 19th December to 25th December 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope:
जॉब में पद परिवर्तन के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार तक व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। सिंह व मीन राशि का सहयोग ले सकते हैं।गुरुवार के बाद स्वास्थ्य  बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:
इस सप्ताह व्यवसाय में मंगलवार के बाद लाभ होगा। इस वीक मीडिया व आईटी जॉब में प्रोमोशन की व्यवस्था बन सकती है। नीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें। गुरुवार व शुक्रवार को गाय को केला व गुड़ खिलाएं।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:
इस सप्ताह गृह निर्माण में नए कार्य की योजना पूर्ण रूप लेगी। परिवार संग धार्मिक यात्रा हो सकती है। हरा व लाल रंग शुभ है। मंगलवार के बाद धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन अरण्यकाण्ड का पाठ करें। गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:
इस वीक आप धार्मिक अनुष्ठान सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ अपने कॅरियर में सफल रहेंगे। विष्णु उपासना करते रहें। सफेद व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें। अन्न दान नियमित करते रहें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:
इस सप्ताह पॉलीटिक्स में विशेष प्रगति है। शुक्रवार को वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहना होगा। मंगलवार व बुधवार को चन्द्र गोचर राजनीति में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह व्यवसाय सम्बंधित रुके धन को प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:
इस सप्ताह रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं। पॉलिटिक्स में पोजीशन बेहतर रहेगा। पिता का आशीर्वाद लें। व्यवसाय में कोई नया अनुबंध प्राप्त होगा। शुक्रवार व शनिवार को धार्मिक यात्रा हो सकती है। व्यवसाय में प्रगति करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:
इस सप्ताह मंगलवार तक व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। बुध व शुक्र जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग विशेष लाभ करेगा। गुरुवार व शुक्रवार को रुके धन का आगमन होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:
छात्रों को कॅरियर में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह शुक्रवार के बाद  परिवार संग यात्रा से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह जमीन खरीद सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। आर्थिक सुख में अनुकूलता के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:
मंगलवार के बाद व्यवसाय में प्रभाव कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। बुधवार को जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। व्यवसाय में गुरु व शनि गोचर से लाभ है। लाल व पीला रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:
शनि इस राशि के स्वामी होकर इसी राशि में व गुरु द्वितीय गोचर कर रहे हैं।सूर्य द्वादश हैं। इस सप्ताह गुरु व बुध कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ करवा सकते हैं वहीं जॉब करने वाले इस सप्ताह उन्नति करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।  प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करते रहें। तिल का दान करें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:
गुरु इस सप्ताह इसी राशि में रहेंगे।व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सोमवार से बुधवार के मध्य कई रुका कार्य प्रारंभ होगा। माता दुर्गा जी की नियमित पूजा करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। सप्ताह के प्रथम दो दिन जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक व गुड़  खिलाएं।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:
गुरु द्वादश हैं। धार्मिक कार्य करेंगे। इस सप्ताह के प्रथम तीन दिन व्यवसाय में विवादों से बचना होगा। छात्र कॅरियर में लाभान्वित होंगे। बुधवार के बाद स्वास्थ्य सुख में भी सफलता है। व्यवसाय सम्बन्धित रुके धन के आगमन में प्रगति हो सकती है। छात्र सफल रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat