लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 2 अगस्त से 8 अगस्त: मेष व तुला राशि के जातकों को इस हफ्ते मिलेगा विशेष लाभ

Updated Aug 03, 2020 | 01:08 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 2 अगस्त से 8 अगस्त तक: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन, सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Saptahik Rashifal 2 August To 8 August
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा एक राशि में सवा दो दिन रहता है।
  • केतु धनु में,शनि मकर में,मंगल मीन में,बुध राहु तथा शुक्र मिथुन में व सूर्य कर्क राशि में स्थित है।
  • मेष व तुला राशि के लोग मंगलवार के बाद विशेष लाभ में रहेंगे।

Saptahik Rashifal 2 August to 8 August:  इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा धनु राशि में रहेगा। चन्द्रमा एक राशि में सवा दो दिन रहता है।इस सप्ताह गुरु व केतु धनु में,शनि मकर में,मंगल मीन में,बुध राहु तथा शुक्र मिथुन में व सूर्य कर्क राशि में स्थित है।

इस सप्ताह मेष व तुला राशि के लोग मंगलवार के बाद विशेष लाभ में रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।कर्क व धनु राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कर्क व कन्या के जातक  धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।

साप्ताहिक राशिफल 02 अगस्त से 08 अगस्त तक

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: मंगलवार के बाद व्यवसाय में प्रगति रहेगी।  आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। कर्क व मीन राशि का सहयोग ले सकते हैं। बुधवार के बाद स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।पीला रंग शुभ है।हनुमान जी की नियमित पूजा करें।अन्न दान करते रहें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:इस सप्ताह वाहन खरीद सकते हैं।व्यवसाय में गुरुवार के बाद लाभ होगा।जॉब चेंज की पूरी योजना बन जाएगी।नीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें।चावल दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:  आपके मन में कई दिनों से चली आ रही योजनाएं मंगलवार के बाद अपना पूर्ण रूप लेंगी। गुरुवार को धार्मिक अनुष्ठान  हो सकती है। आसमानी रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय व जॉब सम्बन्धित कई बड़े निर्णय लेंगे। गुरुवार से शनिवार तक  गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में 
 व्यस्त रहेंगे।शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।लाल रंग शुभ है। गुरुवार के बाद आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: आप एक विद्वान व सफल व्यक्ति हैं फिर भी जॉब परिवर्तन के प्रति सचेत रहना होगा। ससुराल के लोग लाभान्वित कर सकते हैं।सफेद रंग शुभ है।इस सप्ताह मकान सम्बन्धित रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:  आप जॉब में सफल रहेंगे। व्यवसाय बेहतर रहेगा। बड़े भाई की सहायता लें।धन का आगमन होगा। नीला व हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का  प्रतिदिन पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: मंगलवार तक जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।मित्र लाभ प्रदान करेंगे।श्री विष्णु जी की पूजा करते रहें।धन का व्यय संतान के शिक्षा में होगा।नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक अनुष्ठान से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह वाहन खरीद सकते हैं। लाल रंग शुभ है।मंगलवार के बाद जॉब में किसी रुके कार्य या धन की प्राप्ति हो सकती है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:  बुधवार के बाद आर्थिक स्थिति  बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा।धन आगमन से खुश रहेंगे।कर्क व सिंह राशि से लाभ है।पीला रंग शुभ है।इस सप्ताह वाहन खरीदने की योजना बनेगी।

 

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: शनि इस राशि के स्वामी होकर चन्द्र गोचर के कारण सप्ताह के प्रथम दो दिन मीन में रहकर  कोई नया जॉब प्रारम्भ करवा सकते हैं। छात्र उन्नति करेंगे। हरा रंग शुभ है। भगवान शिव की पूजा करते रहें। तिल दान करें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:  जॉब में सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धित कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। नीला रंग शुभ है। इस सप्ताह शनि व चन्द्र गोचर का लाभ बुधवार के बाद छात्रों को मिलेगा। 

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: बुधवार के बाद धन आगमन होगा। जॉब में लाभान्वित होंगे।पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में प्रगति होगी। मंगलवार से शुक्रवार के मध्य कोई बड़ा कार्य सम्पन्न हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat