लाइव टीवी

राशिफल, 03 August 2020: कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करें, रुके हुए काम होंगे पूरे

Updated Aug 03, 2020 | 08:07 IST

राशिफल, 03 August 2020: मिथुन राशि के युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। वृष राशि वालों के लिए आज का दिन कई रुके कार्यों के पूर्ण करने का है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

Loading ...
राशिफल Aaj ka rashifal 03 August, 2020
मुख्य बातें
  • सिंह राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • मीन व धनु राशि के लोग व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • आज का दिन कई रुके कार्यों के पूर्ण करने का है।

आज का राशिफल 03 अगस्त: आज मेष व कर्क राशि के जातक जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभान्वित होंगे। मीन व धनु राशि के लोग व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।सिंह राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। 

पढ़ें 03 अगस्त का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।जॉब में कार्यों की अधिकता से तनाव की संभावना है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन कई रुके कार्यों के पूर्ण करने का है।हरा रंग शुभ है।धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रयास करने का आज बेहतर अवसर है। 

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे।राहु का इसी राशि में गोचर तथा चन्द्रमा के प्रभाव के कारण जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा व गुरु आज मन को धार्मिक अनुष्ठान में संलग्न करेगा।आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।पीला रंग शुभ है।आज आपका पहले का धन का निवेश बहुत कार्य करेगा।

 5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज ससुराल का सहयोग आपको लाभ दे सकता है। जॉब को लेकर प्रसन्नता होगी। लाल रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। दाम्पत्य जीवन सुंदर रहेगा।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  मानसिक तनाव से अपने आपको दूर करना होगा। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करते रहें। हरा रंग शुभ है। व्यवसाय से लाभ सम्भव है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  आज कोई नया व्यावसायिक अनुबंध भविष्य में लाभ देगा।श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है। अभी जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय बहुत विचार करके ही लें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय  में सफलताओं का है। कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। छात्रों को मेंसफलता मिलेगी।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  व्यवसाय में परेशानी के संकेत हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।पिता का आशीर्वाद लें। अन्न दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मिथुन राशि के जातक से लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है। आज आपका धन का निवेश बहुत काम करेगा। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  नया जॉब प्रारम्भ कर सकते हैं। उच्चाधिकारियों से लाभ है। हनुमान जी की पूजा करें।पीला रंग शुभ है। युवा लव लाइफ का आनन्द लेंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी।उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता मिलेगी ।जॉब में विवाद की संभावना रहेगी। सफेद रंग शुभ है। छात्रों को लाभ होगा। भगवान विष्णु की उपासना करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat