लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 27 फरवरी-05 मार्च 2022: सिंह व मकर राशि के जातक करेंगे धन की प्राप्ति, कुम्भ वाले करेंगे जॉब में प्रगति, देखें राशिफल

Updated Feb 27, 2022 | 06:14 IST

Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल 27 फरवरी 2022 से 05 मार्च 2022: सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मकर राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। यहां अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

Loading ...
साप्ताहिक राशिफल।
मुख्य बातें
  • इस सप्ताह के पहले दिन शनि,बुध,मंगल, शुक्र मकर राशि में,गुरु व सूर्य कुम्भ में हैं।
  • राहु वृष व केतु वृश्चिक में है।
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

Weekly Horoscope- साप्ताहिक राशिफल 27 फरवरी 2022 से 05 मार्च 2022 तक: इस सप्ताह के पहले दिन शनि,बुध,मंगल, शुक्र मकर राशि में,गुरु व सूर्य कुम्भ में तथा राहु वृष व केतु वृश्चिक में है।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मकर राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।इस सप्ताह मेष व मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।सिंह व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।कुम्भ व कन्या राशि के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। तुला व कन्या राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।

आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

1. मेष राशिफल- इस सप्ताह मैनेजमेंट व आईटी जाँब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय में कई रुके कार्य बनेंगे। कर्क व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्र का कुम्भ गोचर व्यवसाय में सफल करेगा।लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। शनिवार का सवा किलो उड़द का दान करें।

पढ़ें - Horoscope Today, 26 February 2022: धन के व्यय से बचें मिथुन राशि के जातक, श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें सिंह के जातक

2. वृष राशिफल- 

इस सप्ताह जांब में बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। कोई प्रॉपर्टी क्रय करने की योजना बन सकती है।हरा व सफेद रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें।छात्रों के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।कम्बल व तिल का दान करें।

पढ़ें - Horoscope Today, 27 February 2022: मेष राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी विशेष सफलता, जानिए राशिफल

3. मिथुन राशिफल-

मंगलवार के बाद का चन्द्रमा का कुम्भ गोचर जाँब में उन्नति के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित प्रोमोशन की योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। स्किन रोग से समस्या हो सकती है।हरा व पीला रंग शुभ है। बुधवार को किसी रुके कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री हनुमानबाहुक का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल-  

इस वीक पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे।जाँब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे।व्यवसाय में प्रगति मार्ग पर रहेंगे।नित्य भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें।लाल व सफेद रंग शुभ है।चावल व शक्कर का दान करें।

5. सिंह राशिफल- 

इस सप्ताह राशि स्वामी सूर्य व गुरु सप्तम रहकर व्यवसाय में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्रमा का सप्तम गोचर बुधवार के बाद  पॉलिटिक्स,प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।पीला व लाल रंग शुभ है।इस सप्ताह सप्तश्लोकी दुर्गा का प्रातःकाल पाठ 09 बार पाठ बहुत ही पुण्यदायी है।नित्य अन्न दान करना शुभ रहेगा।

6. कन्या राशिफल- 

इस सप्ताह व्यवसाय में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें। बुधवार के बाद धन का आगमन होगा। मंगलवार के बाद धार्मिक यात्रा होगी। छात्र प्रगति करेंगे।नीला व आसमानी रंग शुभ है। बुधवार व शनिवार को तिल व उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल-

इस सप्ताह छात्र कॅरियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। चन्द्रमा का चतुर्थ  गोचर  लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा।धन का आगमन होगा।नीला व आसमानी रंग शुभ है।पिता व बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

इस वीक जांब में थोड़े संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह रुके धन की प्राप्ति का लाभ ले सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ नियमित करें।रविवार व मंगलवार को गेंहू व गुड़ का दान करें।


9. धनु राशिफल-  

इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा, मंगल व शुक्र के साथ इसी राशि से द्वितीय हैं। प्रत्येक कार्यों में प्रगति है। व्यावसायिक स्थिति अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख में में प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में मेष व कर्क राशि से लाभ है।नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल- 

शनि,शुक्र व चन्द्रमा का इस राशि में  गोचर जाँब व व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। बुधवार व शनिवार को तिल का दान करें। गृह निर्माण सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी।गुरु का आशीर्वाद लें।

11. कुम्भ राशिफल- 

मंगलवार के बाद इस राशि का चन्द्रमा द्वादश होकर जॉब में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह मकर का मंगल गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। सफेद व पीला रंग शुभ है।गुरुवार के बाद चन्द्रमा के मकर गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गाय को गुड़ व हरा चारा खिलाएं।पिता का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल- 

इस सप्ताह के प्रथम दो दिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में प्रगति हो सकती है।लाल व सफेद रंग शुभ है।शनिवार व बुधवार को उड़द का दान करें।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat