लाइव टीवी

AAPKA LUCK METER 18 january 2022 : आज के द‍िन कौन सा रंग पहनकर चलें, क‍ितना साथ देंगे स‍ितारे - देखें आपका लकमीटर में

Updated Jan 18, 2022 | 09:21 IST

आपका लकमीटर 18 जनवरी 2022 : 18 जनवरी का द‍िन आपके ल‍िए कैसा रहेगा, क्‍या आपका लकी कलर है और कौन सा नंबर आपका साथ देगा। जानें डॉ जय मदान के साथ आपका लकमीटर शो में टाइम्‍स नाउ नवभारत पर।

Loading ...
मुख्य बातें
  • डॉ जय मदान प्रसिद्ध ज्योतिषी हैं ज‍िनका शो टाइम्‍स नाउ नवभारत पर शुरू हुआ है
  • आपका लक मीटर में वह आपको बताएंगी क‍ि द‍िन भर आपके स्‍टार्स क‍ितना साथ देंगे
  • यहां जानें क‍ि आज के द‍िन आपका लकी नंबर और कलर क्‍या रहेगा

AAPKA LUCK METER 18 january 2022 : आज का द‍िन आपके लिए क‍ितना लकी रहेगा। कौन सा रंग आपको पहनना है और क‍िन बातों से बचकर रहना है। डॉ. जय मदान का डेली होरोस्‍कोप शो टाइम्‍स नाउ नवभारत पर आपका लकमीटर नाम से आ रहा है जहां आपको अपने द‍िन के बारे में जानकारी मिल जाएगी। डॉ. जय मदान एक मोटिवेशनल स्पीकर, परिवर्तनकारी लाइफ कोच, कॉर्पोरेट ट्रेनर, रिलेशनशिप काउंसलर और आध्यात्मिक उपचारक हैं। 

AAPKA LUCK METER 18 january 2022

मेष - अपने कामों को आज पूरी निष्ठा से करें। आपको अवश्य ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। भूमि और वाहन की खरीदने से संबंधित कोई योजना बन रहे हैं तो आज उसपर अमल कर सकते हैं। आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है। व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेते समय घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग अवश्य लें। उनका मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। 
भाग्यशाली रंग- जामुनी, 
भाग्यशाली अंक- 4
भाग्य मीटर- 58%

वृष - नई योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत व प्रयास के सार्थक परिणाम हासिल होंगे। काफी समय बाद दोस्तों के मिलने से खुशी महसूस करेंगे। रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी लेकिन अपना कुछ समय धर्म-कर्म में भी जरूर लगाएं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन वातावरण की वजह से सावधानी रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, 
भाग्यशाली अंक- 9
भाग्य मीटर- 66%

मिथुन - घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न होने संबंधी योजना बनेगी और सभी लोग बहुत ही उत्साह से इससे संबंधित तैयारियों में आपका साथ देंगे। अपने फ्यूचर से जुड़ी योजनाओं और अपने लक्ष्यों के लिए एकाग्रचित्त और सुनियोजित ढंग से कार्य करें निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। अनजान लोगों पर विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है।  
भाग्यशाली रंग- नीला, 
भाग्यशाली अंक- 6
भाग्य मीटर- 66%

कर्क - अगर कोई पारिवारिक मतभेद चल रहा है तो किसी बड़े बुजुर्ग की सहायता से हल करने का प्रयास करें।  परिस्थितियां ठीक हो जाएंगी। रुके हुए सरकारी काम किसी अधिकारी की मदद से पूर्ण हो सकते हैं। ध्यान रखें कि आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है जिसकी वजह से किसी घनिष्ठ मित्र के साथ संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। 
भाग्यशाली रंग- पीला, 
भाग्यशाली अंक- 3
भाग्य मीटर- 54%

सिंह - दिन की शुरुआत सकारात्मक विचारों से करें। ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। व्यक्तिगत तथा आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने में भी व्यस्तता बनी रहेगी। कभी-कभी आलस के कारण आप काम को टालने की कोशिश कर सकते हैं जिसकी वजह से नुकसान ही होगा। 
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, 
भाग्यशाली अंक- 6
भाग्य मीटर- 67%

कन्या - आज आपका मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। बातचीत के माध्यम से चल रहे कई मुश्किलों का हल और समाधान मिल सकता है। कोई दोस्त या रिश्तेदार आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है इसलिए सचेत रहें। 
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, 
भाग्यशाली अंक- 1    
भाग्य मीटर- 70  %

तुला - परिस्थितियां धीरे-धीरे आप के पक्ष में हो रही है। समान विचारधारा वाले लोगों से संपर्क बनेंगे। आपकी प्रतिभा उभरकर लोगों के सामने आएगी। राजकीय कार्यों को पूरा करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा। लेकिन क्रोध में आकर आप अपना बना बनाया काम बिगाड़ सकते हैं। पैसा आने के साथ-साथ जाने का रास्ता भी तैयार रहेगा इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी है। 
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, 
भाग्यशाली अंक- 3
भाग्य मीटर- 37 %


वृश्चिक - अपनी क्षमताओं को करियर, अध्यात्म और धर्म की प्रगति में इस्तेमाल करने का प्रयास करेंगे। बिजनेस में कुछ समस्याएं रहेंगी। धैर्य और विवेक रखना जरूरी है। कोशिश करने पर आपका कोई रुका पैसा मिल सकता है। राजकीय कामों को पूरा करने में थोड़ी मेहनत मशक्कत करनी पड़ेगी। बिजनेस के तनाव का असर दांपत्य जीवन पर ना पड़ने दें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी है। एलर्जी तथा पेट से संबंधित दिक्कत में सुधार आएगा। 
भाग्यशाली रंग- क्रीम, 
भाग्यशाली अंक- 3
भाग्य मीटर- 56 %

धनु - आपके आसपास का वातावरण सुकून भरा रहेगा। रुके हुए या अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। सही समय पर सही फैसला लेना आपके लिए सहायक रहेगा। घर में मेहमानों की भी आवाजाही रहेगी और आपस में मुलाकात से खुशी भरा माहौल रहेगा। लेकिन अगर आपके किसी कार्य में कोई रुकावट आ रही है तो इसका कारण आपके अनुभव में कमी ही हो सकती हैं और अधिक जानकारी हासिल करें। 
भाग्यशाली रंग- लाल, 
भाग्यशाली अंक- 9
भाग्य मीटर- 48 %

मकर - भविष्य की योजनाओं को लेकर व्यस्तता रहेगी और मेहनत के परिणाम भी उचित मिलेंगे। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिल सकती हैं। सब कुछ होते हुए भी जीवन में कुछ अजीब सा बदलाव महसूस करेंगे। घर परिवार में आपसी सौहार्द्र और प्रेम भरा माहौल रहेगा। व्यर्थ के प्रेम प्रसंग से दूर रहें। शारीरिक कमजोरी तथा बदन दर्द जैसी समस्या परेशान करेगी। अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें। 
भाग्यशाली रंग- नीला, 
भाग्यशाली अंक- 5
भाग्य मीटर- 72  %

कुंभ - कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन आप सब कुछ सुनियोजित तरीके से कर पाने में सक्षम भी रहेंगे। घर में किसी मांगलिक आयोजन की भी प्लानिंग होगी। ध्यान रखें कि आपके कुछ नजदीकी लोग ही बनते कार्यों में रुकावट डाल सकते हैं। बिजनेस संबंधी कोई बड़ी डील या ऑर्डर हो सकता है। बुखार और शारीरिक थकान संबंधी छोटी मोटी समस्या रहेगी। 
भाग्यशाली रंग- पीला, 
भाग्यशाली अंक- 2
भाग्य मीटर- 57  %

मीन - इच्छित कार्य समय पर पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। हर चुनौती को स्वीकार करेंगे। खासकर महिलाएं अपने घर और बाहर दोनों जगह बेहतरीन तालमेल बनाकर रखेंगी। अगर अपना विकास करना है तो स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन लाना भी उचित है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस वक्त व्यवसाय संबंधी लिए गए निर्णय पॉजिटिव रहेंगे। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर तकरार रहेगी। रोमांस और प्यार के मामले में भी आप परेशान रह सकते हैं। 
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, 
भाग्यशाली अंक- 6
भाग्य मीटर- 85 %

 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat