लाइव टीवी

Horoscope Today, 18 January 2022: कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की करेंगे प्राप्ति, जानें अपना आज का राशिफल

Updated Jan 18, 2022 | 06:06 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18 January 2022: आज कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। जानिए मंगलवार का राशिफल...

Loading ...
Horoscope Today Aaj ka Rashifal
मुख्य बातें
  • गुरु शनि प्रधान कुंभ में हैं।
  • आज कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • शुक्र गुरु प्रधान राशि धनु में गोचर कर रहे हैं।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18 January 2022:  आज पुष्य नक्षत्र है।चन्द्रमा कर्क राशि में है। सूर्य बुध व शनि के साथ आज मकर राशि में है। शुक्र गुरु प्रधान राशि धनु में गोचर कर रहे हैं वहीं गुरु शनि प्रधान कुंभ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

मेष- चन्द्रमा चतुर्थ है।आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। शुक्र का नवम  प्रभाव भी शुभ है।लव लाइफ अच्छी रहेगी।कम्बल दान करें।

वृष- आज का दिन मन को धार्मिक व आध्यात्मिक बनाएगा।धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण लव लाइफ में प्यार बना रहेगा। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। सफेद व हरा रंग शुभ है।

मिथुन- व्यवसाय में प्रगति होगी। राहु व बुध गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।हरा व सफेद रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।ऊनी वस्त्रों का दान करें।

कर्क- आज का दिन जॉब में थोड़े संघर्ष का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। शिव उपासना करें।कोई रुका धन प्राप्त होगा।

सिंह- सूर्य व गुरु आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी।मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।कम्बल दान करें।

कन्या- जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। प्यार में चन्द्रमा व शुक्र आज अति भावुकता ला सकता है।स्वास्थ्य से लाभ सम्भव है। गणेश जी की पूजा करते रहें।नीला व आसमानी रंग शुभ है।

तुला- संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक- आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है।तिल व मसूर की दाल का दान करें। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।

धनु- आज जॉब में प्रोमोशन या किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सँघर्ष के संकेत हैं।लाल व पीला रंग शुभ है।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।तिल का दान करें।

मकर- आज व्यवसाय को लेकर तनाव हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं।बजरंगबाण का पाठ करें।कम्बल व ऊनी वस्त्रों का दान करें।

कुंभ- आज आप व्यवसाय में सफल रहेंगे। प्यार में मिठास बनी रहेगी। सुंदरकांड का पाठ करें ।बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं। युवा प्यार के मामले में बहुत ही भावुक हो सकते हैं।दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।उड़द का दान करें।

मीन- आज धन का आगमन हो सकता है।मंगल पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। कम्बल दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat