लाइव टीवी

Aapka luck Meter 28 january 2022: आज क‍िस नंबर से खुलेगी क‍िस राश‍ि के क‍िस्‍मत के ताले की चाबी, जानें अपना लकी कलर भी

Updated Jan 28, 2022 | 09:20 IST

Aapka luck Meter 28 january 2022: आज आपका लव लाइफ कैसा रहेगा, कौन सा कलर आपके लिए आज लकी है - ये तमाम जानकारियां आप टाइम्स नाउ नवभारत भारत पर प्रसार‍ित होने वाले शो आपका लकमीटर में जान सकते हैं।

Loading ...

Aapka luck Meter 28 january 2022: किस्मत हमेशा हमारा साथ नहीं देता है। लेकिन कुछ ज्योतिषी उपाय को अपनाकर आप किस्मत को कुछ हद तक अपने फेवर में कर सकते हैं। 28 जनवरी को सितारे आपके कितने फेवर में रहेगें यह जानकारी आप टाइम्स नाउ नवभारत पर प्रसारित होने वाला शो आपका लकमीटर में जान सकते हैं। इस शो को प्रसिद्ध ज्योतिष डॉ जय मदान प्रस्तुत करती है।

आपका लक मीटर 28 जनवरी 2022 (Aapka Luck Meter 28 january 2022)

मेष राशि-  आज के दिन मेष राशि के जातक क्रिएटिव प्लानिंग करें सकते है। आज आप अपने बॉस या बड़े के साथ इमोशनल डिस्कशन करें सकते हैं। बुरे लोगों के साथ भी इमोशनल डिस्कशन के जरिए आज आप आपकी दुश्मनी खत्म कर सकते है। अपने इमोशन को कंट्रोल में करके काम करें। मेष राशि के जातक आज के दिन अपने लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए एक-दूसरे की बात सुनें। 
लकी कलर- डार्क पर्पल 
लकी नंबर- 6 डार्क पर्पल 
लकमीटर- 57% 

वृष राशि- वृष राशि के जातक आज का दिन आपका थोड़ा स्ट्रेसफुल रहेगा। पैसे को लेकर बहुत सारी चीजें आपके दिमाग में चलेंगी। वर्कप्लेस पर यदि आपका कोई रिलेशनशिप है या कोई डिस्कशन चल रही हो, तो वहां आप कुछ ना बोलें। ऐसा करने से आप परेशानी में पड़ सकते हैं। आज के दिन वृष राशि के जातक अपने लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए थाम के चले यानि सोच समझकर किसी भी काम को करें।
लकी कलर- गोल्डन
लकी नंबर-11 
लकमीटर- 63% 

मिथुन राशि- आज के दिन वृष राशि के जातक पैसे की लेनदेन ना करें। ऐसा करने से आपका रिश्ता खराब हो सकता है। यदि आप अपनी लाइफ में किसी भी क्षेत्र में मूवमेंट करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लव लाइफ में यदि आपको अपने पार्टनर को लेकर किसी प्रकार की दुविधा है, तो आज उस दुविधा को दूर कर लें।
लकी कलर- एक्वा ग्रीन
लकी नंबर- 6 
लकमीटर- 70%

कर्क राशि- आज के दिन कर्क राशि के जातक अपने दोस्तों के द्वारा यूज हो सकते है। आज के दिनजो काम आप नहीं करना चाहते हैं उसे बिल्कुल ना करें। कर्क राशि के जातक को अपने लव लाइफ में अच्छे कॉन्प्लीमेंट मिल सकते है। दिल को खुश करने वाला बात आपको सुनने को मिल सकती है।
लकी कलर- डार्क ब्लू  
लकी नंबर- 9 
लकमीटर- 69%

सिंह राशि-  सिंह राशि के जातक आज के दिन मेहनत रंग लाएगा। आज के दिन इस राशि के जातक गोल्डन कलर की चीज जरूर धारण करें। अगर हो सकें तो सोने के आभूषण ही पहन लें। आज के दिन सिंह राशि के जातक अपने लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए रेड लाइट पर बैठे बच्चे को कुछ भी दान करें।
लकी कलर- लैवंडर कलर
लकी नंबर- 26 
लकमीटर- 71%

कन्या राशि- आज के दिन कन्या राशि के जातक अपने इमोशनल सिचुएशन को लेकर उलझे रहेंगे। कन्या राशि के जातक आज आपका लंबे समय से सोचा हुआ काम पूरी हो सकती है। आज के दिन आपको अपने लव पार्टनर से कहासुनी हो सकती है।
लकी कलर- ब्राइट येलो
लकी नंबर-14 
लकमीटर- 58%

तुला राशि- आज के दिन तुला राशि के जातक आपकी बात सभी मानेगें यानि आज आपकी कही हुई बात पूरी होगी। आज  के दिन आप किसी बात पर बहस ना करें। कुल रहकर किसी भी काम को करें। तुला राशि के जातक आज अपने लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए आप बच्चों के साथ टाइम बताएं।
लकी कलर- जेड ग्रीन
लकी नंबर-39 
लकमीटर- 65% 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातक आज आप किसी बात पर ओवररिएक्ट ना करें। नेगेटिव लोगों से दूर दूरी बनाकर रखें। पॉजिटिव लोगों से बातें करें। काम को लेकर किसी प्रकार का जल्दबाजी में फैसला ना ले। आज के दिन आपको जो मन करेगा उस काम को आप बिल्कुल नहीं करेंगे। वृश्चिक राशि के जातक आज आपके लाइफ में एक ब्यूटीफुल चेंज आने वाला है।
लकी कलर-  लाइट पिंक 
लकी नंबर 21 
लकमीटर- 60% 

धनु राशि-  आज के दिन धनु राशि के जातक प्रायरिटी के अनुसार समय बिताएं। यदि आप स्मोकिंग करते है, तो आज के दिन बिल्कुल ना करें। आज के दिन धनु राशि के जातक अपने पर विश्वास रख कर काम करें। यदि आपके पार्टनर आपसे फिजिकली या मेंटली दूर हो रहे हो, तो आज आप उनसे बात कर प्रॉब्लम को सुलझाने की कोशिश करें।
लकी कलर- सॉफ्ट पिंक
लकी नंबर- 31 
लकमीटर- 72%

मकर राशि-  मकर राशि के जातक आज आपका पूरा दिन बेहद ब्राइट रहेगा। आज आपको सभी काम में सफलता मिलेगी। मकर राशि के जातक आज के दिन अपने लव लाइफ या अपने काम को बेहतर बनाने के लिए बिल्ली को खाना खिलाएं।
लकी कलर-  डार्क बॉटल ग्रीन
लकी नंबर- 2
लकमीटर- 74 % 

कुंभ राशि- आज के दिन कुंभ राशि के राशि जातक आपका सीक्रेट बाहर आ सकता है। आज के दिन आप मल्टी विटामिन खाएं। कुंभ राशि के जातक अपने लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर को म्यूजिकल तरीके से अपने प्यार का इजहार करें।
लकी कलर- वाइट 
लकी नंबर- 36
लकमीटर- 80 %

मीन राशि-  यदि आप काम नहीं करते हैं या काम की तलाश में हैं तो आज आपको काम मिलने का मौका मिल सकता हैं। यदि आप पहले से काम करते हैं तो अपने इमोशन को दूसरे के साथ शेयर करें ताकि आप आगे बढ़ पाएं। किसी काम में सब्र रखें। आज के दिन मीन राशि के जातक आपका पुराना रिलेशनशिप वापस आ सकता है। यदि आप सिंगल है और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपको वहां से भी कोई कनेक्शन बन सकता है।
लकी कलर-  सॉफ्ट येलो 
लकी नंबर- 62 
लकमीटर- 77 %

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat