लाइव टीवी

Horoscope Today, 29 January 2022: मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब में सफल होंगे मिथुन राशि के जातक, जानें अपना राशिफल

Updated Jan 28, 2022 | 14:55 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 29 January 2022: आज वृष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मीन व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कुंभ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।

Loading ...
Horoscope Today Aaj ka Rashifal
मुख्य बातें
  • कर्क- आज चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम है।
  • सिंह- व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे।
  • मकर- शनि का इसी राशि में व चन्द्रमा का द्वादश गोचर शुभ है।

29 जनवरी 2022 का राशिफल: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की दशमी के दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा मूल नक्षत्र व धनु राशि में है। शनि व सूर्य मकर राशि में ही हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष, मकर व तुला राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज वृष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मीन व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कुंभ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल-

Horoscope Today (आज का राशिफल) 29 January 2022: 

मेष- आज धार्मिक यात्रा का विचार आ सकता है।  मंगल व गुरु गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृष- चन्द्र के अष्टम गोचर की प्रतिकूलता के कारण कफ जनित रोग के संकेत हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कम्बल का दान करें।

मिथुन- मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में उन्नति संभावित है। बुध व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उदर रोग की सम्भावना रहेगी।

कर्क- आज चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

सिंह- व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।

कन्या- बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होगा। बुध चन्द्रमा गोचर वाणी से लाभ प्रदान करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को पाालक दें। 

तुला- आज परिवार में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। मीडिया व आईटी जॉब से सम्बद्ध जातकों के प्रोमोशन की बात चलेगी। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक- चन्द्रमा का द्वितीय गोचर आईटी व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफल करेंगे। छात्रों में करियर को लेकर उत्साह होगा। सफेद व लाल रंग शुभ है। तिल दान करें। 

धनु- मंगल व गुरु लाभकारी है। इस राशि में चन्द्रमा गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन आगमन होने के संकेत हैं। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।

मकर- शनि का इसी राशि में व चन्द्रमा का द्वादश गोचर शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राहु व शुक्र  व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। सफेद व नीला रंग शुभ है।

कुंभ- गुरु का इस राशि में गोचर व चन्द्रमा का एकादश प्रभाव आपकी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देगा। जॉब में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का दशम गोचर जांब व व्यवसाय में लाभ दे सकता है। गुरु स्वामी है इस राशि का जो कि आज इस राशि से द्वादश है। जॉब व व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। कम्बल दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat