लाइव टीवी

Kimami Sewai Recipe: ईद के मौके पर बनाएं लजीज किमामी सेवई, जानिए इसकी रेसिपी

Updated May 24, 2020 | 18:41 IST

Kimami Sewai Recipe in Hindi: ईद के मौके पर खास तौर पर सेवईयां बनाई जाती हैं। जानिए किमामी सेवई बनाने की रेसिपी और घर पर इसे बनाकर परिवार के साथ उठाएं इसका लुत्फ-

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
ईद पर बनाएं किमामी सेवई
मुख्य बातें
  • दुनियाभर के मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद आने ही वाला है
  • ईद के दिन नए कपड़े पहन कर मस्जिद में नमाज पढ़ी जाती है
  • ईद के दिन हर किसी की सबसे फेवरेट डिश होती है सेवई

दुनियाभर के मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद आने ही वाला है। महीने भर के रोजे के बाद आखिरी रोजे के दिन ईद का त्योहार आता है जिस दिन एक दूसरे को गले लग कर इसक शुभकामनाएं दी जाती है। इसके अलावा मस्जिद में ईद की नमाज अता कर इसे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन नए कपड़े पहन कर मस्जिद में नमाज पढ़ी जाती है साथ ही गरीबों व जरूरतमंदों को खाना खिला कर उनकी मदद की जाती है।

इन सबके अलावा ईद नई-नई रेसिपी बनाने का भी त्यौहार है। ईद के दिन हर किसी की सबसे फेवरेट डिश होती है सेवई। इस दिन कई अलग-अलग प्रकार की सेवई बनाई जाती है और एक दूसरे के साथ मिल बांटकर खाई जाती है। इस साल कोरोना वायरस की वजह से भले ही दुनियाभर के मुसलमान मस्जिदों में जाकर नमाज नहीं पढ़ सकते लेकिन घर पर रहकर वे लजीज व्यंजनों का लुत्फ जरूर उठा सकते हैं।

आज इसी मौके पर हम आपको बता रहे हैं किमामी सेवई की रेसिपी जो लोगों के बीत खूब पसंद की जाती है। तो देर ना करते हुए जानिए किमामी सेवईकी रेसिपी और आप भी इस ईद घर पर ही इस डिश को बनाएं और परिवार के साथ इसका लुत्फ उठाएं-

Kimami Sewai Recipe in Hindi

सामग्री

सेवई - 250 ग्राम
खोया- 250 ग्राम
घी- 20 ग्राम
बारीक कटे बादाम- 4 बड़े चम्मच
बारीक कटे काजू- 4 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर- 1 छोटी चम्मच
चिरौंजी- 1 छोटी चम्मच
मखाना- एक छोटी कटोरी
छुहारा- 3-4
चीनी- स्वाद के अनुसार

बनाने की विधि

सबसे पहले एक पैन में घी डाल कर गर्म करें इसके बाद इसमें सेवई डाल कर गोल्डनहोने तक फ्राई करें। सेवई भुन जाने के बाद इसे एक अलग प्लेट में निकाल कर रख लें। अब छुहारे, काजू, बादाम, चिरौंजी और मखाना सभी ड्राई फ्रूट्स को अच्छे से काट कर छोटे-छोटे टुकड़ों में कर लें। अब एक पैन में घी गर्म करें और इन सभी ड्राई फ्रूट्स को एक साथ डाल कर सुनहरा होने तक भूनें। इसे भूनने के बाद एक बड़े बर्तन में चीनी, इलायची पाउडर और डेढ़ कप पानी डालकर हल्के आंचपर गर्म होने के लिए रख दें।

अब करीब 10 मिनट के बाद इसमें एक चुटकी फिटकरी मिला दें। फिटकरी मिलाते ही इसमें आपको झाग निकलता हुआ नजर आएगा जिसे आप एक कलछी से बाहर निकाल दें। इस तरह से चाशनी फ्रेश और बढ़िया बनेगी। 10 से 1 मिनट तक चलाते रहने के बाद आपकी चाशनी बनकर तैयार हो जाएगी। अब आप इसमें 2 बूंद ऑरेंज कलर मिला दें। अब आप इसमें भुना हुआ खोया और भुनी हुई सेवई डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपकी सेवई बन कर तैयार है। अब आप इसे प्लेट में निकाल कर सूखे मेवे से गार्निश कर सर्व करें।