लाइव टीवी

Petha Ka Halwa: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं पेठे का टेस्टी हलवा, इसके स्वाद के सामने सब भूल जाएंगे

Updated Jun 28, 2022 | 06:25 IST

Petha Ka Halwa: आपने सूजी का हलवा तो बहुत खाया होगा, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं सूजी के टेस्टी हलवे के बारे में, जिसे बनाना बहुत आसान है। साथ ही ये टेस्ट में भी बहुत अच्छा होता है।

Loading ...
Petha Ka Halwa
मुख्य बातें
  • सूजी के हलवे से ज्यादा टेस्टी है पेठे का हलवा
  • पेठे के हलवे के लिए इस्तेमाल करें देसी घी
  • डेजर्ट में परोसे गर्मागर्म पेठे का हलवा

Petha Ka Halwa: भारतीय लोगों को अक्सर खाना खाने के बाद मीठा खाने की आदत होती है। कभी खीर, तो कभी हलवा खाने के बाद कुछ मीठा जरूर चाहिए। हालांकि, हर बार खीर बनाना संभव नहीं होता है, क्योंकि खीर को बनाने में समय लगता है और वहीं लगातार हलवा भी नहीं बनाया जा सकता है, क्योंकि रोज-रोज हलवा खाकर बोर हो जाते हैं, लेकिन आप अलग-अलग दिन अलग-अलग तरह का हलवा बनाकर खा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं पेठे के हलवे को बनाने की विधि के बारे में। पेठे का हलवा स्वादिष्ट तो होता ही है, साथ ही ये सिर्फ 10 मिनट में बन जाता है। तो चलिए जानते हैं पेठे का हलवा बनाने की विधि के बारे में-

सूजी के बजाय डेजर्ट में बनाएं पेठे का टेस्टी हलवा

पेठे के हलवे की सामग्री

पेठा
काजू
बादाम
दूध
घी
केसर
किशमिश

स्टैप 1

सबसे पहले पेठे (सीताफल) को अच्छे से धोकर इसका छिलका उतार लें। अब इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कद्दूकस कर लें। फिर एक बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पेठा डाल दें। अब इसे तब तक पकाएं, जब तक कि इसका पूरा पानी न सूख जाए। पानी के सूख जाने के बाद इसमें शक्कर डालकर अच्छे से मिला लें।  

स्टैप 2

पेठे में शक्कर के मिल जाने पर इसमें केसर मिला हुआ दूध डाल दें। अब थोड़ी देर इसे पकाएं। इसके तब तक पकाते रहें, जब तक दूध हलवे में अच्छे से न मिल जाएं। साथ ही जब ये घी छोड़ने लगें, तो समझो हलवा तैयार है।

स्टैप 3

एक एक पैन में घी गर्म करें। घी गर्म होने के बाद इसमें काजू और किशमिश डालें और इसे दो मिनट तक भूनते रहें। अब इन सभी मेवों को हलवे में डाल लें। इसके बाद आखिर में इलायची पाउडर डाल लें और थोड़ा सा घी ऊपर से डालें। फिर हलवे को अच्छे से मिलाकर किशमिश और अन्य सूखे मेवे को हलवे के ऊपर डालें और लीजिए तैयार है आपका हलवा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)