लाइव टीवी

Rava Oats Chilla Recipe: घर बैठे बनाएं स्वादिष्ट ओट्स चीला, जीते सभी का दिल

Updated Jul 02, 2020 | 10:23 IST

Rava Oats Chilla Recipe: रवा ओट्स खाने में काफी स्वादिष्ट होता है, इसे हम कभी भी बना सकते हैं इसे लोग नाश्ते में खाना बेहद पसंद करते है रवा ओट्स बनाना बहुत हीआसान है।

Loading ...

Rava Oats Chilla Recipe: रवा ओट्स लोगों को बहुत ही पसंद आता है। ये दक्षिण भारत का प्रसिद्ध भोजन माना जाता है, लेकिन ये खाने में इतना टेस्टी होता है, कि अब यह सिर्फ दक्षिण भारत का ही नहीं पुरे भारत में प्रसिद्ध माना जाता है। बच्चे हो या बड़े सभी इसे बड़े स्वाद के साथ खाते हैं। रवा ओट्स बनाना बहुत ही आसान होता है। ये सारी चीजें हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होती हैं। ये ज्यादा तैलीय नहीं होता है। इसे हम हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं। इसे ज्यादा लोंग नाश्ते में खाना पसंद करते है। ये बहुत ही कम समय में बनने वाली स्वादिष्ट रेसिपी होती है। रवा ओट्स चीला का घोल बनाते समय ये ध्यान रखना होता है, कि घोल अच्छी तरह मिला रहे। अगर वह अच्छी तरह नहीं मिलता है, तो उसे बनाना मुश्किल हो जाता है। इसे बनाते समय यह ध्यान रखना होता है कि इसका घोल ज्यादा पतला ना हो ज्यादा पतला होने से ये पलटते समय टूट सकता है। यहां आप देख सकते हैं, रवा ओट्स चीला बनाने की आसान रेसिपी।

रवा ओट्स चीला बनाने की सामग्री :  सूजी-1 कप, ओट-1/2, दही-1/2, कसा हुआ गाजर-1 कप, शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ -1 कप, हरे धनिया की पत्ती, नमक - स्वादानुसार ,काला मिर्च पाउडर, मक्का-1/2 कप, पानी

रवा ओट्स चीला बनाने की विधि: रवा ओट्स चीला​ बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें। उसमे सबसे पहले रवा एक कप,ओट्स आधा कप, एक कप दही, कसा हुआ गाजर एक कप, बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, मक्का एक कप, बारीक कटा हुआ हरा धनिया की पत्ती,थोड़ा काला मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार। अब इन सभी को पानी के साथ मिला लें। मिलाने के बाद अब चूल्हे पर एक पेैन को रख दें। जब वह अच्छी तरह गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डाल दे। उसे अच्छी तरह फैला दे। अब उस पर बनाए हुए घोल डालकर उसे गोला आकार में फैला दें। जब वह सुनहरे रंग की हो जाए तो उसे उतार लें। अब उसे गरमा गरम हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।