लाइव टीवी

Egg Mug Muffin And Mug Dhokla Recipe: दो तरह के खाने का मजा लें एक साथ, बनाएं एग मग मफिन्स और साथ में मग ढोकला

Updated Jul 28, 2020 | 16:06 IST

Egg Mug Muffin And Mug Dhokla Recipe: संडे को अक्सर लोंग बाहर जाकर तरह तरह का खाना खाते हैं। एग मग मफिन्स और मग ढोकला एक ऐसा खाना है, जो दो तरह के स्वाद का आनंद देता है।

Loading ...

Egg Mug Muffin And Mug Dhokla Recipe: छुट्टियों के दिनों में अक्सर लोग बाहर जाकर खाना पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें बाहर जाकर खाने से बहुत तरह के खाने का स्वाद मिलता हैं। एग मग मफिन्स और मग ढोकला भी दो तरह का खाना है, ये स्वाद में बहुत ही टेस्टी होता है। अंडा हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। दो तरह का खाना बनाने के लिए यहां आप देख सकते हैं एग मग मफिन्स और मग ढोकला बनाने की रेसिपी।

एग मग मफिन्स बनाने की सामग्री: अंडा- 2, प्याज पिसा हुआ- 1 चम्मच, नमक- 1/2 चम्मच, आटा- 3 चम्मच, पेपर पाउडर- 1/2 चम्मच, बेकिंग पाउडर- 1/2 चम्मच, तेल- 2 चम्मच, सजाने के लिए- हरा प्याज पत्ता, चेडर चीज़- 1 चम्मच

एग मग मफिन्स बनाने की विधि
1. एग मग मफिन्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक अंडे को तोड़ कर अच्छी तरह मिला लें।
2. अब दूसरे बर्तन में आटा, पेपर पाउडर, नमक, बेकिंग पाउडर, कटा हुआ हरा प्याज का पत्ता, चेडर चीज़ और तेल डालकर उसे अच्छी तरह से मिला लें। 
3. बाद में मिले हुए सारे सामग्री में पहले से घोले गए अंडे को डाल दें।
4. शीशे के कप में बनाए गए सामग्री को डालकर ऊपर से एक अंडे को तोड़ कर डाल दें।
5. अब पकने के लिए ओवन में दो मिनट रख दें। जब वह अच्छी तरह से पक जाए, तो उसे हरे प्याज की पत्ती से सजा दें।

मग ढोकला बनाने की सामग्री: बेसन- 1 कप, हल्दी- 1/2 चम्मच, नमक- 1/2 चम्मच, चीनी-  1/2 चम्मच, अदरक हरी मिर्च का पेस्ट- 1 चम्मच, तेल- 1 चम्मच, दही- 1 कप, फल नमक- 1 चम्मच

 मग ढोकला बनाने की विधि

1. मग ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें।
2. अब उसमे हल्दी पाउडर, नमक, चीनी, अदरक हरी मिर्च का पेस्ट, फल नमक और दही डालकर उसे अच्छी तरह से मिला लें।
3. घोल अच्छी तरह मिले इसके लिए उसमें थोड़ा सा पानी का इस्तेमाल करें।
4. अब उसे एक शीशे के कप में डालकर ओवन में 2 मिनट के लिए छोड़ दें।
 
तड़के के लिए: तेल- 1 चम्मच, सरसों का दाना- 1/2 चम्मच, हींग- 1/4 चम्मच, कड़ी पत्ता (मीठा नीम)- 6,  सुखा हुआ लाल मिर्च- 1 

1. मग ढोकला को तड़का लगाने के लिए एक पैन में तेल डालकर उसमें सरसों दाना, कड़ी पत्ता और सूखा हुआ लाल मिर्च भून लें।
2. जब वो अच्छी तरह से भून जाए, तो मग ढोकला को तड़का लगा दे।