लाइव टीवी

Independence Day 2022: नेचुरल रंगों से तैयार करें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा ढोकला, जानें आसान रेसिपी

Updated Aug 15, 2022 | 13:07 IST

Independence Day 2022 Recipe: इस बार स्वतंत्रता दिवस को अगर आप कुछ खास और स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो नाश्ते में तिंरगा के तीन रंग वाले ढोकला बनाएं। आप मेहमानों, दोस्तों या फिर फैमली के लिए इसे जरू ट्राई करें जानें इसकी आसान रेसिपी के बारे में।

Loading ...
तिरंगा रेसिपी
मुख्य बातें
  • स्वतंत्रता दिवस पर तिंरगा ढोकला के साथ करें सुबह की शुरुआत
  • नेचुरल कलर से तैयार करें तीन रंगों वाला तिरंगा ढोकला
  • 76वें स्वतंत्रता दिवस पर मनाया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव

Independence Day 2022 Tricolour Dhokla Recipe: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतवासी के लिए गर्व का दिन होता है। इस मौके पर देशभर में जश्न का माहौल होता है। स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक इमारते भी तिरंगा के रंगों से रंगी होती हैं। महिलाएं कपड़े और चूड़ियां भी तिरंगा के तीन रंगों वाले रंग की पहनती है। इस साल भारतवासी 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। इस साल स्वतंत्रता दिवस में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर कुछ स्पेशल करना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत सुबह के नाश्ते से करें।

नाश्ते में आप तिरंगा के तीन रंगों वाली ढोकला बना सकते हैं। इस रेसिपी बिल्कुल आसान है और इसे बनाकर जब आप प्लेट में सर्व करेंगे तो बच्चे से लेकर बड़े तक खुश हो जाएंगे। जानते हैं नेचुरल रंगों से कैसे तैयार करें तिरंगा ढोकला।

तिरंगा ढोकला बनाने की सामग्री

3 कप ढोकला बैटर (3 कप सूजी और एक कप दही से भी झटपट ढोकला बैटर तैयार कर सकते हैं), नमक स्वादानुसार, ईनो या फ्रूट सॉल्ट, अदरक का पेस्ट, तेल, ग्रीन कलर के लिए पालक प्यूरी 1 कप, लाल मिर्च पाउडर, हरी धनिया बारीक कटी, ऑरेंज फूड कलर, राई के दाने, करी पत्ता, चीनी, नींबू का रस।

Also Read: Independence Day Rangoli Designs 2022: आजादी के अमृत महोत्सव पर अपने घर को दें शानदार लुक, देखें रंगोली डिजाइंस

तिरंगा ढोकला बनाने की विधि

तिंरगा के तीन रंग वाले ढोकला बनाने के लिए तीन बाउल में अलग-अलग पेस्ट तैयार करें। तीनों में थोड़ा-थोड़ा अदरक का पेस्ट डालें। साथ में स्वादानुसार नमक और पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। एक बाउल में हरा रंग के लिए पालक प्यूरी मिली दें। एक बाउल को सफेद ही रहने दें। तीसरे बाउल के बैटर में थोड़ा सा ऑरेंज फूड कलर डाल दें। अगर आप झटपट ढोकला बनाना चाहते हैं तो बैटर में ईनो या फ्रूड सॉल्ट डाल दें।

Also Read: Independence Day Recipe: स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर बनाएं तीन रंग का केक, जानिए आसान रेसिपी

तीन सांचे लें और इसमें ढोकला के बैटर को पलट दें। जब ढोकला पक जाए तो इसे रखकर ठंडा कर लें। अब इसमें तड़का लगाने के लिए पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई के दाने चटकाएं फिर करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। इसके बाग नींबू का रस और चीनी डालकर पकाएं। पानी में उबाल आने दें और तड़के को ढोकले के ऊपर डालकर फैलाएं। अब इसे प्लेट में सर्व करें। आप अपनी मनपसंद चटनी के साथ इसे खा सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)