लाइव टीवी

Mango Kalakand Recipe: घर पर ही बनाएं बाजार जैसा मैंगो कलाकंद, यहां पढ़ें पूरी रेसिपी

Updated Jun 10, 2021 | 14:39 IST

Mango Kalakand Recipe at home: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में आम आना शुरू हो जाता है। ऐसे में आप आम से घर में आसान तरीके से मैंगो कलाकंद बनाकर एक नए स्वाद का मजा ले सकते है।

Loading ...
Mango Kalakand Recipe
मुख्य बातें
  • मैंगो कलाकंद बेहद स्वादिस्ट होता है।
  • आम से घर में आसान तरीके से इसे बना सकते हैं।
  • यहां जानें इसकी पूरी रेसिपी।

Mango Kalakand Recipe: गर्मी शुरू होते हैं बाजार में आम चारों तरफ आम दिखना शुरू हो जाता है। आम सभी को बेहद पसंद होता है। इसे हर कोई बड़ी स्वाद के साथ खाना पसंद करता है। ऐसे में यदि आप आम की बजाय घर में इसका मैंगो कलाकंद बनाकर खाएं, तो आपको एक नए स्वाद का अनुभव मिल सकता है। इसे बनाना बेहद आसान होता है। इसे आप फ्रीज में कुछ द्नों तर सुरक्षित रख सकते है। इस आप स्वीट डिश के तौर किसी मेहमान को खिला सकते है। यकीन मानिए इसे खाने के बाद बच्चे और बड़े सभी अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे।  इसे खाने के बाद आपको भी इसे बार-बार खाने का मन करेगा। यदि आप वाकई में मीठा खाने की शौकीन है, तो खुद से एक बार मैंगो कलाकंद जरूर बनाएं। यहां आप इस रेसिपी की पूरी विधि जान सकते है।

मैंगो कलाकंद बनाने की सामग्री

  • - 1 टेबलस्पून देसी घी
  • - 1 कप मैंगो पल्प
  • - 200 ग्राम घिसा पनीर
  • - 1 कप मावा
  • - 200 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क
  • - 1 टेबलस्पून इलायची पाउडर
  • - चुटकी भर केसर
  • - कटा हुआ पिस्ता (सजाने के लिए)


मैंगो कलाकंद बनाने की विधि
  1. - मैंगो कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले पैन को गैस पर गर्म करें।
  2. - जब पैन गर्म हो जाए, तो उसमें घी डाल दें।
  3. - जब घी गर्म हो जाए, तो उसमें मैंगो पल्प डालकर थोड़ी देर तक धीमी आंच पर पकाएं।
  4. - जब पल्प थोड़ा पक जाए तो उसमें घिसा हुआ पनीर और मावा डालकर 2 से 3 मिनट तक फिर से पकाएं।
  5. - जब सारी चीजे अच्छी तरह से पक जाए, तो उसमें कंडेंस्ड मिल्क डालकर धीमी आंच पर थोड़ी देर और पकाएं।
  6. - जब सारी सामग्री अच्छी तरह से पक जाए, तो उसमें इलायची पाउडर और केसर डालकर 2 मिनट तक पकाएं।
  7. - अब एक मोल्ड में घी लगाकर सारी सामग्री को अच्छी तरह डाल दे।
  8. - बाद में मोल्ड को फ्रीज में 2 घंटे के लिए छोड़ दें।
  9. - 2 घंटे बाद जब मैं मैंगो कलाकंद बनकर तैयार हो जाए, तो उसे बर्फी के आकार का काट कर प्लेट में स्वीट डिश के तौर पर सर्व करें।