लाइव टीवी

Macaroni Salad Recipe: टेस्टी के साथ-साथ हेल्दी भी होती है मैक्रोनी सलाद, घर पर ऐसे करें तैयार

Updated Jul 07, 2022 | 06:29 IST

Macaroni Salad Recipe: आप मील स्टार्टर के बारे में सोच-सोचकर थक गए हैं, तो इसके लिए आप मैक्रोनी सलाद को टेस्ट कर सकते हैं। ये टेस्ट में जितनी अच्छी होती है, हेल्थ के लिए भी उतनी ही अच्छी होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं टेस्टी मैक्रोनी सलाद के बारे में, जिसे आप आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। 

Loading ...
Macaroni Salad
मुख्य बातें
  • टेस्ट के साथ हेल्दी भी है मैक्रोनी सलाद
  • मैक्रोनी सलाद को बनाने में लगते हैं सिर्फ 15 मिनट
  • मील स्टार्टर के तौर पर कर सकते हैं इस्तेमाल

Macaroni Salad Recipe: आपने मैक्रोनी के बारे में तो सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी मैक्रोनी सलाद के बारे में सुना है। अगर नहीं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं मैक्रोनी सलाद के बारे में, जो टेस्ट में रिच होने के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छी होती है। आप इसे मील स्टार्टर के तौर पर या फिर भोजन में साइड डिश के तौर पर सेवन कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि जो चीज खाने में टेस्टी होती है वो हेल्दी नहीं होती, लेकिन ये हेल्थ के लिए अच्छी होती है। तो चलिए जानते हैं मैक्रोनी सलाद बनाने की विधि के बारे में, जिससे आप आसानी से ही इसे धर पर बना सकते हैं, तो चलिए जानते हैं-

बहुत आसान है मैक्रोनी सलाद को बनाना, ये रही रेसिपी

मैक्रोनी सलाद बनाने के लिए चाहिए-

  • 1 कप उबले हुए कमल के बीज
  • 1 कप अनार के बीज
  • 1 - सेब
  • 1 - खीरा
  • 1 कप पनीर
  • नमक
  • काली मिर्च
  • मिश्रित जड़ी - बूटी
  • फ्रेश क्रीम

Also Read : Moong Dal Chilla वजन कम करना चाहते हैं, तो ट्राई कीजिए मूंग दाल का चीला, ऐसे करें तैयार

ऐसे बनाएं टेस्टी मैक्रोनी सलाद

सबसे पहले एक बाउल में उबले हुए मैक्रोनी डालें। अब इसमें ऊपर नमक और काली मिर्च का पाउडर डालें, फिर इसे अच्चे से मिलाकर रख लीजिए। इसके बाद इसमें कटे हुए सेब, खीरा, अनार के दाने और पनीर के टुकड़ों को भी मैक्रोनी में मिल दीजिए। अब इन ससभी मैक्रोनी को अच्छे से मिलाकर इसके ऊपर अच्छे से फ्रेश क्रीम डालें। क्रीम को मिलाने के बाद तैयार है आपकी टेस्टी मैक्रोनी सलाद। अब आप इसे अपनी पसंद के फलों से सजा सकते हैं। फिर ठंडी करके सर्व करें। 

Also Read : Beauty Tips  टमाटर के छिलकों को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, दूर होती है त्वचा संबंधित समस्याएं

मैक्रोनी सलाद को बनाने के फायदे

मैक्रोनी सलाद हल्की भूख को शांत करने के लिए एक अच्छी डिश है। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है और आपको भूख लग रही है तो आप इसे कुछ ही समय में तैयार कर सकते हैं और ठंडी-ठंडी टेस्टी सलाद का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके लिए आप अपनी पसंद के फल को चुन सकते हैं।