लाइव टीवी

पारंपर‍िक पंजाबी सरसों का साग बनाने की व‍िध‍ि, देखें काटने, उबालने और तड़का लगाने का तरीका

Updated Dec 23, 2021 | 12:06 IST

Sarsoon ka Saag Recipe: ठंड के दिनों में सरसों का साग और मक्के की रोटी का नाम ही मुंह में पानी ले आता है। इस रेस‍िपी के साथ आप पारंपर‍िक पंजाबी सरसों के साग का स्‍वाद ले सकते हैं। देखें इसे बनाने का तरीका।

Loading ...
परफेक्ट सरसों का साग कैसे बनाएं
मुख्य बातें
  • सरसों का साग सर्दी के मौसम की पंजाब की फेमस ड‍िश है
  • इसे मक्‍की की रोटी और गुड़ के साथ खासतौर पर पसंद क‍िया जाता है
  • सरसों का साग खाने के हेल्‍थ बेनेफ‍िट्स भी होते हैं, ये शरीर को गर्म रखने वाला माना जाता है

Sarsoon ka Saag Recipe: ठंड का मौसम में बाजार में सरसों का साग खूब मिलता है। स्वास्थ्य दृष्टि से देखा जाए, तो सरसों का साग (Sarsoon ka Saag vidhi) सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। पंजाबी कुजीन में आपको सरसों का साग (Sarsoon ka Saag) खासतौर पर मिलेगा। इस साग को मक्‍की की रोटी और गुड़ के साथ सर्व क‍िया जाता है। हालांक‍ि नॉर्मल रोटी के साथ भी इसका स्‍वाद बेहतरीन लगता है। देखें सरसों का साग (how to make Sarsoon ka Saag) बनाने की व‍िधि। 

सरसों का साग (Sarsoon ka Saag) बनाने की आवश्यक सामग्री

  • 1 गुच्छा सरसों के पत्‍ते 
  • 1/2 गुच्छा बथुआ के पत्‍ते 
  • 1/2 गुच्छा पालक के पत्‍ते 
    Palak Paratha Recipe: पालक पराठा बनाने की व‍िध‍ि
  • 1 कप मूली के पत्ते मुलायम और ताजे 
  • 3-4 इंच मूली की जड़
  • 1 कप मेथी का पत्ता (कटा हुआ)
  • 1 कप प्याज (कटा हुआ) आप चाहे तो 2 मध्यम आकार के प्याज ले सकते हैं
  • 1.5 कप टमाटर (कटे हुए) या आप 3 छोटा आकार का टमाटर ले सकते हैं
  • 2 इंच अदरक (कटा हुआ)
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 7-8 लहसुन (छोटाआकार का)
  • 1/2 छोटा टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2-3 चुटकी हींग 
  • 2-3 कप पानी या आवश्यकतानुसार 
  • 2 बड़ा टेबलस्पून मक्के का आटा 
  • नमक स्वादानुसार


कैसे बनाएं बिहारी स्टाइल में कचरी और घुघनी

सरसों का साग (Sarsoon ka Saag vidhi in hindi) बनाने की विधि

  1. सरसों का साग बनाने के लिए सबसे पहले सरसों के जड़ को काट कर हटा दें। यदि सरसों का डंठल मोटा हो गया हो, तो आप उसे भी हटा सकते हैं। एसा करने से साग स्वादिष्ट बनता है।
  2. अब एक बड़े बर्तन में साग को रखकर कई पानी से धो लें। धोने से साग में जमी मिट्टी अच्छे से हट जाएगी।
  3. जब साग अच्छी तरह से धुल जाए, तो एक बड़े प्रेशर कुकर में डाल दें।
  4. अब उस प्रेशर कुकर में कटी हुई मूली के जड़, प्याज, टमाटर अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, चुटकी भर हींग, 2-3 कप पानी और स्वादानुसार नमक डालकर कर प्रेशर कुकर के ढक्कन को लगाकर उसे गैस पर पकने के लिए 6-7 मिनट छोड़ दें।
    Matar Kachori Recipe: एकदम खस्‍ता बनेगी मटर कचौरी
  5. 6-7 मिनट बाद प्रेशर कुकर को गैस से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दें।
  6. जब प्रेशर कुकर ठंडा हो जाए, तो उबाले गए साग को एक बर्तन में निकाल कर रख लें।
  7. जब सारी सामग्री ठंडी हो जाए, तो उसे मिक्सी में डालकर उसका पेस्ट बना लें। 
  8. अब उस पेस्ट में दो बड़े चम्मच मक्के का आटा डालकर उसे भी मिला लें।
  9.  साग को हमेशा गहरे बर्तन में ही पकाएं वरना उसके बुलबुले आपके हाथों को जला सकते हैं।
  10. अगर आप नमक तेज खाते हैं, तो आप पकाते थे उसमें दोबारा नमक डाल सकते हैं।


how to fry Sarsoon ka Saag, साग में तड़का लगाने का तरीका

  1. सरसों के साग में तड़का लगाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में घी या बटर डालकर उसे गैस पर गर्म होने छोड़ दें।
  2. जब पैन गर्म हो जाए, तो उसमें प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और टमाटर डालकर उसे धीमी आंच पर भुनें।
  3. जब सारी सामग्री हल्की पक जाए, तो उसे सरसों के साग में डाल दें।
  4. इस तरह सरसों का साग बनकर तैयार हो जाएगा।


सरसों के साग को गर्म-गर्म मक्के की रोटी के साथ सर्व करें। आप चाहें तो इस साग को 2 से 4 दिनों तक फ्रिज में प्रिजर्व रख सकते हैं।