लाइव टीवी

Baati Chokha Recipe: सर्दी के दिनों में बाटी चोखा बना कर लें खाने का भरपूर मजा, पढ़ें पूरी रेसिपी

Updated Dec 08, 2020 | 12:02 IST

बाटी चोखा एक स्वादिष्ट और चटपटा खाना है। सर्दी के दिनों में अक्सर लोग इसे खाना पसंद करते हैं। इसके फायदे भी बहुत हैं। देखें इसे बनाने का तरीका।

Loading ...

बाटी यूं तो राजस्थानी खाना है। बाटी की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे हर जगह लोग बड़े चाव के साथ खाते हैं। बनारस में तो इसे एक स्टाइल से बनाया जाता है। जिसे वहां के लोग बड़े स्वाद के साथ खाते हैं। अगर आप एक ही तरह का रोज खाना खाकर बोर हो गए हो, तो बाटी चोखा को बनाकर आप अपने स्वाद को बदल सकते है। बाटी चोखा बनाने में अक्सर लोग चने के सत्तू का इस्तेमाल करते है। लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आए है, बनारस में बनाए जाने वाले स्टाइल से बाटी चोखा बनाने का आसान तरीका।

बाटी बनाने की सामग्री

- पीसा हुआ दालमुट
- सोया कीमा
- घि‍सा हुआ अदरक
- हरा कटा धनिया
- थोड़ी सी हरी मिर्च
- थोड़ा सा नमक
- काला नमक
-आटा
 
बाटी बनाने की विधि

- बनारस के स्टाइल में बाटी बनाने के लिए सबसे पहले दालमुट को अच्छी तरह पीस लें।
- अब एक बर्तन में पीसा हुआ दालमुट, सोया कीमा, घसा हुआ अदरक, हरा धनिया, कटी हुई हरी मिर्च और नमक डाल कर हाथों से उसे अच्छी तरह मिला लें।
- दूसरी तरफ एक बर्तन में आटा को अच्छी तरह गूंद लें।
- अब आटा में बनाए गए मसाले को भरें।
- जब मसाला अच्छी तरह से भर जाए, तो उसे ओवन में 180 डिग्री टेंपरेचर पर 12 से 15 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें।
- बाटी जब अच्छी तरह से पक जाए, तो उसे निकाल कर देसी घी में डुबा दें।

चोखा बनाने की  सामग्री

- पका टमाटर
- पका बैंगन
- उबला हुआ आलू
- कटा हुआ धनिया पत्ता
- बारीक कटी हुई  हरी मिर्च
- बारीक कटा हुआ प्याज
- नमक(स्वादानुसार)
- गरम मसाला
- सरसों तेल

चोखा बनाने की विधि

-चोखा बनाने के लिए सबसे पहले बैगन, टमाटर और आलू को अच्छी तरह से पका लें।
- जब सारी चीजें अच्छी तरह से पक जाए, तो उसे हाथों से अच्छी तरह मैश कर लें।
- अब एक बर्तन में तीनों सामग्री को एक साथ डालकर उसमें हरी मिर्च, प्याज, नमक, सरसों तेल, धनिया पत्ता और गरम मसाला डालकर हाथों से उसे अच्छी तरह से मिला लें।
- जब सारी सामग्री अच्छी तरह से मिल जाए, तो गर्म-गर्म बाटी के साथ धनिया की पत्ती, प्याज और टमाटर से सजाकर सर्व करें।