लाइव टीवी

How To Make Dahi Vada: अब आसान तरीके से घर में बनाएं मार्केट स्टाइल दही वड़ा, यहां जानें इसे बनाने की रेसिपी

Updated Jul 18, 2021 | 13:19 IST

Dahi Vada at home in market style In Hindi| दही वड़ा बनाने की आसान रेसिपी: संडे को घर पर बनाएं दही वड़ा। यहां जानें दही वड़ा बनाने की आसान विधि...

Loading ...

Dahi Vada Recipe: दही वड़ा किसे पसंद नहीं होता। हर कोई इसे बड़ी चाव के साथ खाता है। इसे बनाना बेहद आसान होता है। गर्मी के दिनों में यदि आप इसे बनाकर खाएं, तो खाना जल्दी डाइजेस्ट भी होता है। यदि आपको कुछ चाय के साथ चटपटा खाने का मन कर रहा हो, तो आप दही वड़ा बनाकर नाश्तें के तौर पर खा सकते हैं। इसे आप गेस्ट को भी नाश्ते में सर्व कर सकते है। इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। दही वड़ा बनाकर आप बाहर भी ले जा सकते है। यदि आप इस संडे कुछ नया बनाने का सोच रहे है, तो दही वड़ा एक बार ट्राई जरूर करें। यकीन मानिए यह संडे आपका बेस्ट संडे हो सकता है। यहां आप दही वड़ा बनाने की आसान विधि देख और पढ़ सकते हैं।

 दही वड़ा बनाने की सामग्री

  • - 2 कप उड़द दाल ( पीसा हुआ) 
  • - तेल (वड़ा फ्राई करने के लिए)
  • - 1 कप दही 
  • - 2 टेबलस्पून हरी चटनी
  • - 2 टेबलस्पून इमली की मीठी चटनी 
  • - 1/2 टेबलस्पून काला नमक
  • - 1/2 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • - चुटकी भर सादा नमक 
  • - 1/2 टेबलस्पून चाट मसाला


दही वड़ा बनाने की विधि
  1. - दही वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल को मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें।
  2. - जब उड़द दाल अच्छी तरह से पीस जाए, तो उसे मिक्सी से निकालकर एक बर्तन में रख लें।
  3. - अब दूसरी तरफ एक पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करें।
  4. - जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए, तो पीसे हुए उड़द दाल से छोटा और गोला आकार का वड़ा बनाकर पैन में डालकर क्रिस्पी होने तक फ्राई करें। 
  5. - जब वड़ा अच्छी तरह फ्राई हो जाए, तो उसे एक बर्तन में निकाल लें।
  6. - अब वड़ा को एक बर्तन में पानी डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। 
  7. - थोड़ी देर वड़ा के पानी को हाथों से निचोड़ कर निकाल लें।
  8. - अब एक बर्तन में वड़ा डालकर उसके ऊपर दही, हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, सादा नमक और चाट मसाला डालकर सर्व करें।