लाइव टीवी

AAO परीक्षा के लिए BPSC आंसर की bpsc.bih.nic.in पर यहां करें चेक, 5 सितंबर तक उठाएं आपत्ति

Updated Aug 28, 2022 | 10:11 IST

AAO BPSC Answer Key Objection: बीपीएससी ने एएओ परीक्षा 2022 आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब बीपीएससी एएओ आंसर की आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार 5 सितंबर तक आपत्तियां उठा सकते हैं।

Loading ...
AAO BPSC Answer Key 2022
मुख्य बातें
  • आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से बीपीएससी आंसर की 2022 जारी।
  • 5 सितंबर तक उम्मीदवारों को आपत्ति उठाने का मिला है मौका।
  • चार सेटों - ए, बी, सी और डी के लिए जारी हो चुकी है आंसर की।

AAO BPSC Answer Key 2022: बिहार लोक सेवा आयोग, बीपीएससी ने बीपीएससी एएओ आंसर की 2022 बीते दिनों जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी, एएओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से बीपीएससी आंसर की 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

जारी नोटिस के अनुसार, बीपीएससी एएओ आंसर की 2022 सभी चार सेटों - ए, बी, सी और डी के लिए जारी की गई है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि जारी की गई आंसर की प्रकृति में अनंतिम यानी प्रोविजनल है।

एएओ परीक्षा के लिए अपनी बीपीएससी आंसर की 2022 कैसे डाउनलोड करें, यह जानने के लिए उम्मीदवार यहां पढ़ सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक: BPSC Answer Key 2022 direct link

बीपीएससी आंसर की 2022 - कैसे डाउनलोड करें?
बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के लिए उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
आपकी बीपीएससी आंसर की 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
सेट की जांच करें और आंसर की डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

Also Read: REET Bonus Marks 2022: रीट परीक्षा में मिलेंगे बोनस अंक, यहां देखें पूरी डिटेल, किसे मिलेगा फायदा

उम्मीदवारों को एएओ परीक्षा के लिए बीपीएससी आंसर की 2022 पर 5 सितंबर, 2022 को शाम 5 बजे तक आपत्ति उठाने की अनुमति होगी।

बीपीएससी ने 20 अगस्त, 2022 को सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी, एएओ प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की। उम्मीदवारों की ओर से अपनी आपत्ति उठाए जाने के बाद, बीपीएससी बीपीएससी एएओ 2022 परीक्षा के लिए अंतिम आंसर की और परिणाम जारी करेगा। इसके आधार पर, उम्मीदवार बीपीएससी एएओ मेन्स परीक्षा 2022 के लिए क्वालिफिकेशन प्राप्त करेंगे और पात्र होंगे।

मुख्य परीक्षा के बाद, उम्मीदवार साक्षात्कार के दौर के लिए उपस्थित होंगे। साक्षात्कार दौर के परिणाम के आधार पर, उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और आयोग के तहत सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के रूप में चुना जाएगा।