लाइव टीवी

Career in Epigraphy: इतिहास में खोज का रास्‍ता देता है एपिग्राफी, जानें इसमें क्या है करियर ऑप्शन, कोर्स और सैलरी

Updated Sep 19, 2022 | 06:14 IST

Epigraphy career scope: इतिहास के खोज के क्षेत्र में एपिग्राफी को विज्ञान माना जाता है, क्‍योंकि यह प्राचीन लिपियों और भाषाओं की समझ विकसित करने के साथ बीते समय की कड़ियों को जोड़ने का काम करता है। एपिग्राफिस्ट अतीत की पड़ताल कर इतिहास के अनसुलझे रहस्यों को दुनिया के सामने लाते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
एपिग्राफी में कोर्स और करियर की संभावना
मुख्य बातें
  • इतिहास में अतीत की खोज करने का काम करता है एपिग्राफी
  • एपिग्राफी में प्राचीन लिपियों और भाषाओं का होता है अध्‍ययन
  • एपिग्राफिस्ट इतिहास के अनसुलझे रहस्यों को लाते हैं दुनिया के सामने

Epigraphy career scope: अगर आपको इतिहास की गुत्थियों को सुलझाना पसंद है और आप रोमांचक करियर की तलाश में हैं तो एपिग्राफी के क्षेत्र में शानदार करियर बना सकते हैं। यह एक ऐसा विज्ञान है जो इतिहास की गहराईयों में झांकने और बारीकियों को समझने का मौका देता है। दरअसल, यह प्राचीन लिपियों और भाषाओं की समझ विकसित करने का विज्ञान है जो बीते समय की कड़ियों को जोड़ने का काम करता है। एपिग्राफिस्ट को प्राचीन भाषाओं तथा संकेतों से भरे अभिलेखों की रहस्यमयी दुनिया का ऐसा कलाकार माना जाता है, जो पाषाण और ताम्र पत्रों आदि पर लिखी हस्तलिपियों को की खाजबीन कर उसे समझते हैं। ये इतिहास के अनसुलझे रहस्यों को दुनिया के सामने लाते हैं।

शौक्षणिक योग्यता

एपिग्राफिस्ट के तौर पर करियर बनाने के लिए उम्मीदवारों के पास इतिहास, पुरातत्व, पुरालेख जैसे संबंधित विषय में कम से कम ग्रेजुएशन या समकक्ष डिग्री होना चाहिए। वहीं आज के समय में कई संस्थान एपिग्राफी में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा कोर्स भी करवाते हैं।

Time Management: सफलता हासिल करने में समय की होती है अहम भूमिका, ऐसे करें टाइम मैनेजमेंट

करियर की संभावनाएं

एपिग्राफ्स को इतिहास के सबसे अधिक प्रामाणिक दस्तावेज माना जाता है, क्‍योंकि इसमें अतीत की घटनाओं की सटीक जानकारी लिखित में मिलती है। एपिग्राफिस्ट अतीत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए प्राचीन शिलालेखों का अध्ययन-विश्लेषण करता है साथ ही समय के साथ समय के साथ बदलती लिपियों पर भी नजर रखता है। भारत में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया पुरालेखों की खोज और संरक्षण के लिए जिम्मेदार संस्था है। इसके अलावा सभी राज्य सरकारों के यहां भी आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट्स होते हैं, जिनमें एपिग्राफिस्ट्स की कई पदों पर भर्ती की जाती है। साथ ही देश के संग्रहालयों में क्यूरेटर, कीपर, डिप्टी कीपर, गैलरी असिस्टेंट्स आदि पद भी इनकी नियुक्ति होती है। इसके अलावा कई प्राइवेट संस्‍थाएं भी इतिहास के क्षेत्र में काम करती हैं, जहां इनके लिए भरपूर मौके हैं।

Career Tips: कॉपरेट सेक्‍टर में सीआरएम को मिलती है लाखों की सैलरी, जानें कोर्स और करियर ऑप्‍शन की पूरी डिटेल

एपिग्राफिस्ट की सैलरी       

एपिग्राफिस्ट के कुशल प्रोफेशनल की संख्या आज भी बहुत कम है, जिसकी वजह से एक एपिग्राफिस्ट को अच्छा वेतन मिल जाता है। सरकारी विभागों में ये पद और वेतनमान के अनुसार लाखों रुपये तक की सैलरी हासिल कर सकते हैं। वहीं इस क्षेत्र में काम करने वाली प्राइवेट संस्‍थाओं में एपिग्राफिस्ट्स को आसानी से शुरुआत में औसतन 40,000 रुपये से 50,000 रुपये प्रति माह सैलरी वाली जॉब मिल जाती है।