लाइव टीवी

Rajasthan Police Constable Result 2022: इस दिन जारी होंगे राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के नतीजे, ऐसे करें चेक

Updated Jul 14, 2022 | 17:46 IST

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट 20 जुलाई 2022 तक जारी हो सकता है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in या recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

Loading ...
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022
मुख्य बातें
  • 20 जुलाई तक जारी हो सकता है राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट।
  • पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी दूसरे चरण की परीक्षा।
  • इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कांस्टेबल के 4 हजार से अधिक रिक्तियों को किया जाएगा पूरा।

Rajasthan Police Constable Result 2022 at recruitment2.rajasthan.gov.in: राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि 20 जुलाई 2022 तक कांस्टेबल का रिजल्ट जारी हो सकता है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in या recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कांस्टेबल के 4388 रिक्तियों को भरा जाएगा। 

इस बार 13 मई से 16 मई 2022 तक कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके लिए लाखों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं बीते सप्ताह प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, इसके उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 07 जुलाई 2022 तक का समय दिया गया था। करीबी सूत्रों की मानें तो एक से दो दिन के भीतर फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने पंजीकरण संख्या व पासवर्ड के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।


Learn More - नहीं स्थगित होगी नीट यूजी 2022 परीक्षा, याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

Rajasthan Police Constable Result 2022, ऐसे करें चेक

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट   police.rajasthan.gov.in या recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर Rajasthan Police Constable 2022 Result लिंक पर क्लिक करें।

- लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना यूजर नेम व पासवर्ड दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

- क्वालीफाइड उम्मीदवारों की लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

सीबीएसई जल्द जारी करेगा कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, जानिए ताजा अपडेट

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) आयोजित की जाएगी। यहां सफल होने वाले उम्मीदवारों की भर्ती कांस्टेबल के पदों पर की जाएगी। ध्यान रहे चयन प्रक्रिया के दौरान काफी उम्मीदवारों को मेडिकल जांच के दौरान बाहर निकाल दिया जाता है, ऐसे में अपनी तैयारी पूरी तरह दुरुस्त रखें। लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद पीईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर लिया जाएगा। इसके लिए लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। साथ ही हमारे इस ब्लॉग पर बने रहें।

रद्द कर दी गई थी परीक्षा।

बता दें राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के लिए 14 मई को होने वाली परीक्षा लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी। दरअसल इस दौरान जयपुर झोटवाड़ा के अंतर्गत आने वाले दिवाकर पब्लिक स्कूल में समय से पहले उम्मीदवारों को पेपर आवंटित कर दिया गया था, इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने पेपर रद्द कर दिया  था।