लाइव टीवी

RRC Group D CBT 1 Exam Date: रेलवे ने जारी की ग्रुप-डी परीक्षा की तारीख, यहां देखें शेड्यूल

Updated Dec 09, 2021 | 11:30 IST

RRB Group D Exam Date 2021, RRC Railway Group D Exam Date Schedule: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आरआरबी ने ग्रुप डी एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर चेक कर सकते हैं। जानिए पूरा शेड्यूल...

Loading ...
RRB Group D
मुख्य बातें
  • आरआरबी ने ग्रुपडी का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है।
  • कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
  • आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू हो सकती है।

RRB Group d exam date and schedule 2021: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स एग्जाम का पूरा शेड्यूल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbcdg.gov.in/ पर चेक कर सकते हैं। 

आरआरबी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रुप डी की सीबीटी परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू हो सकती है। परस्थिति को ध्यान में रखते हुए और सरकार द्वारा जारी कोविड 19 गाइडलाइन के अनुसार ये परीक्षा कई चरण में होगी। कैंडिडेट्स एग्जाम से चार दिन पहले अपना ई कॉल लेटर वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।   

10 दिन पहले एक्टिवेट होगा लिंक (RRB Group D exam date)
नोटिफिकेशन के मुताबिक  एग्जाम का शहर, तारीख और एससी/एसटी कैंडिडेट्स के लिए ट्रैवलिंग पास डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा शुरू होने के 10 दिन पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिवेट हो जाएगा। वहीं, कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वह कोई भी अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट ही देखें।   

गलती सुधारने का दिया था मौका (RRB Group D Exam Date 2021)
आरआरबी के नोटिफिकेशन के अनुसार अस्वीकृत आवेदनों के लिए करेंक्शन विंडो 15 दिसंबर, 2021 को rrbmumbai.gov.in और अन्य क्षेत्रीय वेबसाइटों पर खुलेगी।

 जिन उम्मीदवारों को फोटोग्राफ और हस्ताक्षर के आधार पर रिजेक्ट किया गया है, उसमें 15 दिसंबर से करेक्शन किया जा सकता है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इस सुविधा का उपयोग करने के लिए, उन्हें पहले अपने आवेदन की स्थिति की जांच करनी होगी।