लाइव टीवी

RRB Group D Exam City: आरआरबी ग्रुप डी फेज 3 सीबीटी परीक्षा सिटी लिंक इस दिन होगा जारी, जानिए एग्जाम डेट शेड्यूल

Updated Aug 28, 2022 | 21:52 IST

RRB Group D Phase 3 Exam City Link and Date Schedule: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा चरण 3 सीबीटी परीक्षा तिथियां जारी कर दी गई हैं। परीक्षा शहर लिंक 30 अगस्त, 2022 को सक्रिय हो जाएगा।

Loading ...
RRB Group D Phase 3 Exam Dates and City Link
मुख्य बातें
  • आरआरबी ग्रुप डी फेज-3 एग्जाम के लिए डेट शेड्यूल आया सामने।
  • भारत के कई शहरों में चार 4 आरआरसी के समूह के लिए आयोजित होगी परीक्षा।
  • 30 अगस्त को जारी किया जाएगा एग्जाम सिटी का लिंक।

RRB Group D Phase 3 Exam Dates and City Link: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा फेज 3 सीबीटी परीक्षा डेट्स जारी कर दी गई हैं। फेज 3 की परीक्षा 8 सितंबर से 19 सितंबर, 2022 तक आयोजित होने वाली है। परीक्षा शहर और तारीख का लिंक 30 अगस्त, 2022 को सक्रिय किया जाएगा। परीक्षा कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए समय-समय पर जारी मौजूदा परिस्थितियों और सरकारी दिशा-निर्देशों के अधीन आयोजित की जाएगी।

आरआरबी ग्रुप डी चरण -3 परीक्षा पूरे भारत के विभिन्न शहरों में चार (4) आरआरसी के समूह के लिए आयोजित की जाएगी, यानी आरआरसी: ईस्ट कोस्ट रेलवे (भुवनेश्वर), पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (गुवाहाटी), उत्तर रेलवे (नई दिल्ली), दक्षिण रेलवे (चेन्नई)।

RRB Group D Notice: फेज 3 परीक्षा के लिए आरआरबी ग्रुप डी नोटिस

परीक्षा शहर और तारीख का लिंक 30 अगस्त को उपलब्ध होगा और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यात्रा प्राधिकरण को डाउनलोड करने के लिए लिंक 1 सितंबर, 2022 को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव किया जाएगा।

Also Read: SSC MTS एडमिट कार्ड ssc.nic.in पर जारी, यहां डाउनलोड करें एमटीएस डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रवेश पत्र

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा शहर और तारीख सूचना लिंक में उल्लिखित परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले ई-कॉल लेटर शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक साइट के माध्यम से अधिक संबंधित विवरणों की जांच कर सकते हैं।