लाइव टीवी

Top 5 Sarkari Naukri 2022: शिक्षकों से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए निकली बंपर वैकेंसी, यहां देखें इस हफ्ते की 5 बड़ी जॉब अपडेट

Updated Mar 26, 2022 | 23:42 IST |

Top 5 Sarkari Naukri 2022 of this week: सरकारी नौकरी करने के इच्‍छुक उम्‍मीदवारों के लिए इन दिनों कई सरकारी विभागों में जॉब निकली है। ये अलग अलग पदों और योग्‍यता के अनुसार हैं।

Loading ...
Top 5 Sarkari Naukri 2022
मुख्य बातें
  • शिक्षा विभाग में नौकरी के ढेरों मौके
  • झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने दी राहत
  • महिला एवं बाल विकास विभाग ने भी निकाली भर्ती

Top 5 Sarkari Naukri 2022 of this week: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए इन दिनों सुनहरा मौका है। बीपीएससी समेत जेएसएससी और आंगनबाड़ी विभाग की ओर से बंपर भर्तियां निकाली गई है। इसमें 10वीं पास से लेकर अन्‍य विशेष योग्‍यता वाले आवेदक अप्‍लाई कर सकते हैं। आज हम आपको इस सप्‍ताह की 5 ऐसी बड़ी जॉब अपडेट के बारे में बताएंगे, जिनके लिए आप अपनी योग्‍यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

शिक्षकों के 4 हजार से ज्‍यादा पदों के लिए भर्ती 
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्राइमरी स्कूलों में प्रधान शिक्षक के लिए भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के मुताबिक हेड टीचर के 40506 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।  इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2022 से शुरू होगी। इसकी आखिरी तारीख 22 अप्रैल 2022 है। 

एक्‍साइज कॉन्‍स्‍टेबल के लिए आवेदन की बढ़ाई तारीख 
झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) ने झारखंड एक्साइज कॉन्स्टेबल कॉम्पिटिटिव एग्जाम 2022 (JECCE 2022) के ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है। इस सिलसिले में नोटिस भी जारी किया गया है। उम्मीदवार अब 2 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्‍यम से 583 रिक्त पद भरे जाएंगे। 

आंगनबाड़ी में नौकरी का मौका 
ICDS महिला एवं बाल विकास विभाग गुजरात ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के रिक्ति पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट e-hrms.gujarat.gov.in के माध्‍यम से आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत कुल 8860 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। 

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर समेत इन पदों पर भर्ती 
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट एक्सटेंशन एंड मीडिया ऑफिसर जैसे विभिन्न पद पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक आवेदक mpsconline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 अप्रैल 2022 है। 

पशुधन सहायक के लिए निकली वैकेंसी 
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पशुधन सहायक भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरएसएमएसएसपी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1100 से ज्यादा खाली पद भरे जाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 17 अप्रैल 2022 है।