लाइव टीवी

UPSSSC Bharti 2022: यूपीएसएसएससी ने 24 हजार पदों पर निकाली भर्तियां, यहां चेक करें डिटेल्स

Updated Apr 23, 2022 | 19:09 IST

UPSSSC Bharti Calendar 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से 24 हजार से ज्यादा खाली पदों पर नई वैकेंसी के लिए भर्ती कैलेंडर को जारी कर दिया गया है।

Loading ...
UPSSSC सरकारी भर्ती 2022
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा 24 हजार पदों पर भर्ती।
  • 34.54 लाख से अधिक युवाओं का इंतजार होने वाला है खत्म।
  • 24,017 युवाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी का मौका।

UPSSSC Sarkari Naukri Bharti 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से इस साल होने वाले ग्रुप सी पदों की भर्ती का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार आयोग साल 2022 में 14 भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। अगर आयोग अपने कैलेंडर के अनुसार चलता है, तो नौ लंबित भर्तियों के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहे 34.54 लाख से अधिक युवाओं का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है और कुल 24,017 युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा।

प्रारंभिक योग्यता परीक्षा (पीईटी) डेट: इस भर्ती कैलेंडर के अलावा आयोग ने प्रारंभिक योग्यता परीक्षा (पीईटी) की तारीख की भी घोषणा की है। टू-टियर परीक्षा प्रणाली के तहत दूसरा पीईटी 18 सितंबर, 2022 को आयोजित किया जाएगा।

लंबे समय से लंबित भर्तियों के लिए UPSSSC कैलेंडर:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की आगामी कार्ययोजना की प्रस्तुति को देखने के बाद अधिकारियों को खाली पदों को भरने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आयोग के कैलेंडर में जिन 14 भर्ती की परीक्षा डेट्स की घोषणा की गई है, उनमें से नौ लंबे समय से लंबित भर्तियों को भी शामिल किया गया है।

Also Read: Railway Bharti 2022: रेलवे ने सीनियर और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट की निकली भर्ती, जानिए सरकारी वैकेंसी डिटेल्स

तीन डेट्स हैं रिजर्व: यूपीएसएसएससी ने तीन तारीखों की घोषणा हुई है। अगर भर्ती या किसी घोषित परीक्षा की डेट में कोई परिवर्तन होता है तो भविष्य में इन डेट्स का उपयोग किया जा सकता है। तीन आरक्षित तिथियों में से एक का उपयोग ग्राम पंचायत भर्ती में भी किया जाएगा।

यूपी लेखपाल सरकारी भर्ती: लेखपाल के लिए मुख्य परीक्षा 19 जून, 2022 को यूपी लेखपाल में 8085 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इन सभी 10 लिखित परीक्षाओं में लगभग 22 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे और यह भर्ती अभियान 24,813 खाली पदों को भरेगा।

Also Read: ​​UPSC CAPF Bharti 2022: केंद्रीय सुरक्षा बलों के कई पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन upsconline.nic.in पर शुरू

UPSSSC पदों के लिए नोटिस जारी:
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से संयुक्त वरिष्ठ या निम्न श्रेणी सहायक, आपूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा के लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी हुआ है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल मिलाकर 76 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें से 11 सहायक के हैं, 20 निम्न श्रेणी के सहायक के हैं और 45 पद खाद्य एवं रसद विभाग के तहत आपूर्ति निरीक्षक के हैं।

प्रमुख भर्ती में से एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिलाओं के लिए भी रखा गया है, इसके लिए 9,212 खाली पदों को भरने के लिए मुख्य परीक्षा 8 मई 2022 को आयोजित होने वाली है।

राजस्व लेखाकार पदों की भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 19 जून को 8,085 खाली पदों को भरने के लिए आयोजित की जानी है। इसके अलावा 2,504 रिक्त पदों को भरने के लिए इंस्ट्रक्टर भर्ती को लेकर मुख्य परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित होगी।

यूपीएसएसएससी भर्ती अभियान के संबंध में और ज्यादा अपडेट और जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट को भी विजिट कर सकते हैं।