लाइव टीवी

5 Work to Avoid on Thursday: गुरुवार के दिन बिल्कुल भी ना करें ये 5 काम, आ सकती है आर्थिक परेशानी

Updated May 06, 2021 | 08:57 IST

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन यदि घर में यहां बताएं गए इन 5 कामों को करने से घर पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

Loading ...
5 Work to Avoid Doing on Thursday
मुख्य बातें
  • गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना की जाती है
  • कुंडली में बृहस्पति के कमजोर होने पर किसी भी काम में अवरोध उत्पन्न होता है 
  • बृहस्पतिवार के दिन यहां बताएं गए 5 कामों को करने से भगवान विष्णु नाराज होते हैं

5 Work to Avoid Doing on Thursday: गुरुवार भगवान बृहस्पति का दिन होता है। शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु। बृहस्पति देव को सभी देवताओं का गुरु माना जाता है। आपको बता दें, कि जिस व्यक्ति के विवाह में किसी प्रकार की परेशानियां होती है, तो उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए ज्योतिष भगवान बृहस्पति की पूजा आराधना करने को की सलाह देते है। धर्म के अनुसार भगवान विष्णु को ज्ञान, भाग्य और जीवन वैवाहिक को निर्धारित करने वाला भगवान के रूप में पूजा जाता हैं।

शास्त्रों के अनुसार जिस व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति कमजोर होता है, उस व्यक्ति का कोई भी कार्य सही ढंग से पूरा नहीं होता है। कुंडली में बृहस्पति का स्थान सही होने पर सारे काम सही तरीके से पूर्ण होते है। अक्सर लोग भगवान विष्णु की पूजा आराधना करते है, लेकिन कुछ लोग इनकी पूजा आराधना करने के बावजूद घर में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते है, जिसका खामियाजा उन्हें जाने अनजाने में भुगतना पड़ता है।

यदि आप ऐसी गलती अपने घर में ना करें, तो आपका जीवन, आपका घर हमेशा खुशियों से भरा रह सकता हैं। क्या आपको पता है, कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद घर में कौन-कौन सी चीजें नहीं करनी चाहिए। अगर नहीं, तो आइए जाने यहां।

1. शेविंग भूलकर भी ना करें

यदि आप भगवान विष्णु की गुरुवार को व्रत रखते है या उनकी पूजा आराधना करते है, तो अपने घर के लोगों को कभी उस दिन शेविंग ना  करने दें। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार इस दिन शेविंग करने से धन की वृद्धि रुक जाती है।

2. पोछा भूलकर भी ना करें

ज्यादातर लोगों के घरों में हर दिन पोछा लगता है। आपको बता दें, कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पतिवार के दिन पोछा लगाने से घर का ईशान कोण कमजोर होता है। शास्त्रों के अनुसार ईशान कोण का संबंध परिवार के छोटे सदस्यों से होता है। इस दिन पोछा लगाने से घर के बच्चे की शिक्षा, धर्म आदि पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं।

3. बाल भूलकर भी ना धोएं

आजकल की नई जनरेशन पुराने विचारों धाराओं को बहुत कम मानती है। ऐसे में महिलाएं अक्सर अपने बालों को गुरुवार के दिन भी साफ कर लेती है। आपको बता दें, कि महिलाओं का जन्म कुंडली में बृहस्पति का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन जो महिलाएं बाल धोती है, उनके संतान और पति दोनों के जीवन में बुरा प्रभाव पड़ता हैं। बता दें, कि बृहस्पतिवार के दिन सर धोने से बृहस्पति कमजोर होता है। बृहस्पति कमजोर होने से कोई भी काम सुचारू तरीके से पूर्ण नहीं हो पाता है।



4.  बाल भूलकर भी ना काटे

ज्यादातर लोग किसी दिन भी अपने बाल को कटवा लेते है। बहुत सारे लोग किसी भी रीति रिवाज को नहीं मानते है। आपको बता दें, कि गुरुवार के दिन बाल काटने से संतान और पति के जीवन पर गलत असर पड़ता हैं। इससे उनकी उन्नति में बाधा उत्पन्न हो जाती है।

5. नाखून भूलकर भी ना काटे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पतिवार को नाखून काटने से धन की हानि होती है। इससे घर की तरक्की रुक जीत है। घर पर अनेकों तरह के पीडा आनी शुरू हो जाती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल